ट्रेड वार : अमेरिका को अब भारत ने भी दिया जवाब, कई उत्पाद पर बढ़ाया शुल्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2018 1:48 PM
नयी दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों से आने वाले उत्पाद पर अलग-अलग ढंग से सीमा शुल्क व अन्य तरह की ड्यूटी बढ़ाई ताकि वहां के व्यापार घाटे को कम किया जा सके. अमेरिका और चीन इस मुद्दे पर पूरी तरह आमने-सामने है. अब भारत ने भी जवाबी कार्रवाई के तहत अमेरिका […]
नयी दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों से आने वाले उत्पाद पर अलग-अलग ढंग से सीमा शुल्क व अन्य तरह की ड्यूटी बढ़ाई ताकि वहां के व्यापार घाटे को कम किया जा सके. अमेरिका और चीन इस मुद्दे पर पूरी तरह आमने-सामने है. अब भारत ने भी जवाबी कार्रवाई के तहत अमेरिका से आने वाले कई उत्पादों पर सीमा शुल्क बढ़ा दिया है. इन उत्पादों में बंगाली चना, मसूर दाल और आर्टेमिया शामिल हैं.
वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि ये शुल्क चार अगस्त से प्रभावी होंगे. मटर और बंगाली चने पर शुल्क बढ़ाकर 60 प्रतिशत तथा मसूर दाल पर 30 प्रतिशत कर दिया गया है. इनके अलावा बोरिक एसिड पर 7.5 प्रतिशत तथा घरेलू रीजेंट पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है. आर्टेमिया पर शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है. इनके अलावा चुनिंदा किस्म के नटों, लोहा एवं इस्पात उत्पादों, सेब, नाशपाती, स्टेनलेस स्टील के चपटे उत्पाद, मिश्रधातु इस्पात, ट्यूब – पाइप फिटिंग, स्क्रू, बोल्ट और रिवेट पर शुल्क बढ़ाया गया है.
हालांकि, अमेरिका से आयातित मोटरसाइकिलों पर शुल्क नहीं बढ़ाया गया है. अमेरिका ने चुनिंदा इस्पात एवं एल्युमीनियम उत्पादों पर शुल्क बढ़ा दिया था. इससे भारत पर 24.1 करोड़ डॉलर का शुल्क बोझ पड़ा था. भारत ने इसी के जवाब में ये शुल्क लगाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










