ePaper

राजनीतिक शरण के लिए भाग कर ब्रिटेन पहुंचा नीरव मोदी

Updated at : 11 Jun 2018 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
राजनीतिक शरण के लिए भाग कर ब्रिटेन पहुंचा नीरव मोदी

लंदन : पंजाब नेशनल बैंक में हजारों करोड़ रूपये के धन शोधन तथा धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी नीरव मोदी राजनीतिक शरण की तलाश में भाग कर ब्रिटेन पहुंच गया है. मीडिया की आज की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा , ‘ भारत और ब्रिटेन के अधिकारी कह […]

विज्ञापन


लंदन :
पंजाब नेशनल बैंक में हजारों करोड़ रूपये के धन शोधन तथा धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी नीरव मोदी राजनीतिक शरण की तलाश में भाग कर ब्रिटेन पहुंच गया है. मीडिया की आज की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा , ‘ भारत और ब्रिटेन के अधिकारी कह रहे हैं कि वह (नीरव मोदी) लंदन में है जहां उसकी कंपनी का एक स्टोर है.

यहां वह शरण पाने की कोशिश कर रहा है .’ ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से रिपेार्ट में कहा गया , ‘ हमेशा ऐसे जटिल मामले होते हैं जो भारत के साथ हमारे संबंध में थोड़ा तनाव और मसाला जोड़ देते हैं. लेकिन दोनों पक्षों की ओर से हमेशा उत्साह बढ़ाने वाली बात यह है कि हमारे पास कानूनी प्रक्रिया है जिसका पालन होना चाहिए .’ नीरव मोदी और उसके मामा पर पंजाब नेशलन बैंक के साथ हजारों करोड़ रूपए की धोखाधड़ी का आरोप है और प्रवर्तन निदेशालय इसकी जांच कर रहा है.

मामला सामने आने के बाद अन्य जांच एजेंसियां भी इन दोनों के अलाव अन्य लोगों की भी जांच कर रही है. इससे पहले कि दोनों पर आपराधिक मामले दर्ज हो पाते दोनों देश छोड़ कर फरार हो गये. नयी दिल्ली में अधिकारियों ने कहा है कि सीबीआई ने इस मामले में मई में मुंबई की अदालत में दो आरोप पत्र दाखिल किए थे. प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस मामले में अपना आरोप पत्र दाखिल किया है. भारत नौ हजार करोड़ रूपए के धन शोधन के मामले के आरोपी शराब माफिया विजय माल्या के भी प्रत्यर्पण का प्रयास कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola