ePaper

मुकेश अंबानी का यह JIO प्लान जानकर हैरत में पड़ जायेंगे आप...!

Updated at : 07 Jun 2018 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
मुकेश अंबानी का यह JIO प्लान जानकर हैरत में पड़ जायेंगे आप...!

नयी दिल्ली : आरआईएल की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने आज कहा कि उसकी मौजूदा वित्त वर्ष के आखिर तक देश की 99% जनता को अपने नेटवर्क के दायरे में लाने की योजना है. जियो की पैतृक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने अपनी सालाना रपट में यह जानकारी दी है. इसके अनुसार, जियो द्वारा अपनी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आरआईएल की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने आज कहा कि उसकी मौजूदा वित्त वर्ष के आखिर तक देश की 99% जनता को अपने नेटवर्क के दायरे में लाने की योजना है.

जियो की पैतृक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने अपनी सालाना रपट में यह जानकारी दी है. इसके अनुसार, जियो द्वारा अपनी कवरेज बढ़ाये जाने के बीच भारत के डिजिटल सेवा बाजार में तीव्र वृद्धि जारी रहेगी.

इसके अनुसार 2018-19 के दौरान जियो 99% जनसंख्या को अपने कवरेज दायरे में लायेगी. जियो के ग्राहकों की संख्या 31 मार्च 2018 तक 18.66 करोड़ रही.

इस दौरान प्रति व्यक्ति औसत कारोबार 137 रुपये प्रति माह रहा. आरआईएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, हमारी नयी पीढ़ी के उपभोक्ता कारोबार ने देशव्यापी स्तर पर अग्रणी स्थिति हासिल कर ली है, उनकी वृद्धि दर दुनिया में सर्वश्रेष्ठ से भी बेहतर है.

उन्होंने कहा है, अब दुनिया के सबसे बड़े व तेजी से बढ़ते मोबाइल डेटा नेटवर्क जियो ने परिचालन के पहले ही साल में मुनाफे में आकर हमें गौरवान्वित किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola