हवाई यात्रियों की संख्या इस अप्रैल में 21.7 प्रतिशत बढ़ी

Updated at : 03 Jun 2018 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
हवाई यात्रियों की संख्या इस अप्रैल में 21.7 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्या में पिछले साल अप्रैल की तुलना में इस साल इसी महीने के दौरान 21.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. एएआई ने कहा कि इस अप्रैल में घरेलू यात्रियों की संख्या में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्या में पिछले साल अप्रैल की तुलना में इस साल इसी महीने के दौरान 21.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. एएआई ने कहा कि इस अप्रैल में घरेलू यात्रियों की संख्या में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है जबकि अंतरराष्ट्रीय मुसाफिरों की संख्या 10.2 फीसदी बढ़ी है. कुल 2.822 करोड़ यात्रियों ने हवाई सफर किया. सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना का भी फायदा हुआ है, जिसमें छोटे शहरों ने भी यात्रियों की कुल संख्या में योगदान देना शुरू कर दियाहै. शिलांग, शिमला, बठिंडा, लुधियाना, पठानकोट, मैसूरू, सलेम, पठानकोट समेत कई शहरों में पिछले साल की तुलना में इस साल अप्रैल में यात्रियों की आवाजाही अच्छी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola