दिल्ली का ग्रीन बजट पेश, पर्यावरण को 21% फंड, ₹9,092 करोड़ सरप्लस दर्ज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विधानसभा में राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन राज्य बजट 2026 पेश करने पहुंचीं. कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, मंजिंदर सिंह सिरसा और आशीष सूद भी उपस्थित थे. (एएनआई फोटो/नवीन शर्मा)
Delhi Budget 2026: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली का वित्त वर्ष 2026-27 का 'ग्रीन बजट' पेश किया है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए कुल बजट का 21% हिस्सा आवंटित किया गया है.
Delhi Budget 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2026-27 का बजट पेश कर दिया है, जिसे उन्होंने “ग्रीन बजट” नाम दिया है. इस बार सरकार का फोकस सिर्फ विकास पर नहीं, बल्कि पर्यावरण को बचाते हुए विकास करने पर है. यानी अब हर योजना में पर्यावरण का ध्यान रखा जाएगा.
‘ग्रीन बजट’ पर खास जोर
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार बजट को पूरी तरह “ग्रीन नजरिए” से तैयार किया गया है. इसका मतलब है कि हर योजना, हर पॉलिसी और हर फैसला इस बात को ध्यान में रखकर लिया गया है कि उसका असर पर्यावरण पर क्या पड़ेगा. सरकार ने कुल बजट का करीब 21% हिस्सा पर्यावरण सुधार से जुड़ी योजनाओं के लिए रखा है. उनका कहना है कि आज के समय में विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बनाना सबसे जरूरी है.
खर्च और आमदनी का हिसाब
बजट में सरकार ने 70.3% पैसा रोजमर्रा के खर्च (रेवेन्यू एक्सपेंडिचर) के लिए और 29.7% पैसा इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बड़े कामों (कैपिटल एक्सपेंडिचर) के लिए रखा है. खास बात यह है कि इस साल पिछले साल के मुकाबले ज्यादा पूंजीगत खर्च किया जाएगा, जिससे शहर में बड़े विकास कार्यों को गति मिलेगी.
इसके अलावा, टैक्स और GSDP का अनुपात भी थोड़ा बेहतर हुआ है, जो 4.95% से बढ़कर 5.09% होने का अनुमान है. इसी के साथ सरकार को इस साल करीब 9,092 करोड़ रुपये का रेवेन्यू सरप्लस मिलने की उम्मीद है.
‘विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली’ का विजन
सीएम ने कहा कि “विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली” सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है. इसके तहत ऐसा माहौल बनाने की कोशिश है, जहां शहर साफ-सुथरा, सुरक्षित और रहने लायक हो, ताकि लोग बेहतर जिंदगी जी सकें. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल सरकार ने दिल्ली की दिशा बदलने की शुरुआत की थी और अब इस बजट के जरिए उस काम को और आगे बढ़ाया जाएगा.
रेखा गुप्ता ने दिल्ली की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार लोगों के भरोसे और समर्थन के साथ लगातार काम कर रही है. उनका कहना है कि सरकार 24×7 लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और हर दिन दिल्ली को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रहेगी. फिलहाल, दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 25 मार्च तक चलेगा, जिसमें इस बजट पर चर्चा और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
Also Read: 1 अप्रैल से बदल रहे हैं ATM नियम, कैश निकालना होगा महंगा, इन 3 बैंकों ने जारी किए नए आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




