सोना-चांदी में गिरावट, आभूषणों की मांग घटने से गिरे सोने के भाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2018 3:36 PM
नयी दिल्ली : स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने तथा कमजोर वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 100 रुपये और टूटकर 31,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. चांदी में भी यही रुख रहा. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से यह 450 रुपये के नुकसान के साथ […]
नयी दिल्ली : स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने तथा कमजोर वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 100 रुपये और टूटकर 31,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. चांदी में भी यही रुख रहा. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से यह 450 रुपये के नुकसान के साथ 41,000 रुपये से नीचे 40,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी.
कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं की मांग कमजोर रहने से सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आयी. वैश्विक स्तर पर गुरुवार को न्यूयॉर्क में सोना 0.23 प्रतिशत टूटकर 1,297.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. चांदी 0.58 प्रतिशत के नुकसान से 16.39 डॉलर प्रति औंस रह गयी.
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपये के नुकसान से क्रमश : 31,900 और 31,750 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. कल के कारोबार में सोना 90 रुपये टूटा था. गिन्नी के भाव हालांकि 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे. सोने की तरह चांदी हाजिर भी 450 रुपये टूटकर 40,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी.
साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 445 रुपये के नुकसान के साथ 39,680 रुपये प्रति किलोग्राम रह गये, वहीं चांदी सिक्का लिवाल 76,000 रुपये और बिकवाल 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










