ePaper

ONGC में 80 करोड़ का घोटाला : सीबीआई ने टाॅप के 13 अफसरों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Updated at : 31 May 2018 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
ONGC में 80 करोड़ का घोटाला : सीबीआई ने टाॅप के 13 अफसरों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

नयी दिल्ली : केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने ऑयल एंड नैचुरल गैस (ओएनजीसी) के 13 वरिष्ठ सेवारत और पूर्व अधिकारियों को एक निजी कंपनी को ठेका देने के मामले में कथित अनियमितता बरतने पर मुकदमा दर्ज किया है. इससे ओएनजीसी को 80 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. सीबीआई ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. इसे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने ऑयल एंड नैचुरल गैस (ओएनजीसी) के 13 वरिष्ठ सेवारत और पूर्व अधिकारियों को एक निजी कंपनी को ठेका देने के मामले में कथित अनियमितता बरतने पर मुकदमा दर्ज किया है. इससे ओएनजीसी को 80 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. सीबीआई ने बुधवार को इसकी जानकारी दी.

इसे भी पढ़ेंः ONGC लगातार दूसरे साल सबसे ज्यादा कमार्इ करने वाली बनी सरकारी कंपनी, उठ रहे सवाल

अधिकारियों पर ओएनजीसी की आंध्र प्रदेश स्थित राजमुंदरी संयंत्र के लिए गैस डिहाइडरेशन इकाइयों की आपूर्ति के लिए एक निजी कंपनी को ठेका देने में गड़बड़ी करने का आरोप है. 80 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में दर्ज प्राथमिकी में पूर्व कार्यकारी निदेशक डीजी सानयाल, निदेशक (तटीय) अशोक वर्मा और पूर्व डीजीएम (उत्पादन) अरुप रतन दास समेत अन्य के नाम शामिल है.

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने कहा कि अधिकारियों पर दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 312 करोड़ रुपये का ठेका देने में अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप है. इसके चलते ओएनजीसी को 80 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola