जापानी बैंक Reliance Jio को देंगे 3,250 करोड़ रुपये का सामुराई लोन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2018 3:49 PM
नयी दिल्ली : दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जिओ ने 3,250 करोड़ रुपये के सावधिक समुराई ऋण जुटाने के लिए जापान के बैंकों के साथ करार किया है. समुराई ऋण ऐसे ऋण को कहा जाता है जो जापानी बैंक कम ब्याज दर पर देते हैं. कंपनी ने कल देर रात जारी बयान में कहा, ‘रिलायंस […]
नयी दिल्ली : दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जिओ ने 3,250 करोड़ रुपये के सावधिक समुराई ऋण जुटाने के लिए जापान के बैंकों के साथ करार किया है. समुराई ऋण ऐसे ऋण को कहा जाता है जो जापानी बैंक कम ब्याज दर पर देते हैं. कंपनी ने कल देर रात जारी बयान में कहा, ‘रिलायंस जिओ इंफोकॉम लिमिटेड ने करीब 53.5 अरब येन का सावधि ऋण जुटाने का करार किया है जो सात साल में परिपक्व होगा.
इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने गारंटी दी है और इसका इस्तेमाल रिलायंस जिओ के पूंजीगत खर्चों की पूर्ति के लिए किया जायेगा.’ 60 पैसे प्रति येन की विनिमय दर पर ऋण की कुल राशि करीब 3,248 करोड़ रुपये होगी. बयान में कहा गया, ‘यह किसी एशियाई कंपनी को दिया गया सबसे बड़ा समुराई ऋण है.’
कंपनी ने कहा है कि उसे यह ऋण सुविधा मिजुहो बैंक लिमिटेड, एमयूएफजी बैंक लिमिटेड और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन की सिंगापुर शाखा से मिलेगी. इसके लिए ये बैंक जल्दी ही सामूहिक तालमेल बिठायेंगे.’ कंपनी के निदेशक मंडल ने करीब 20 हजार करोड़ रुपये का ऋण जुटाने को पिछले ही महीने मंजूरी दी थी.
कंपनी ने मोबाइल कारोबार में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश किया है, जिससे उसे 16.8 करोड़ उपभोक्ता मिले हैं. रिलायंस जियो इस समय 4जी सेवाएं दे रही है. उसका कहना है कि वह भविष्य में अपने नेटवर्क को मोबाइल संचार की 5जी और 6जी प्रौद्योगिकी के लिए बहुत आसानी से उन्नत कर लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










