Good News : Reliance Jio का ग्राहकों को तोहफा, Prime Membership की अवधि 1 साल बढ़ायी

Updated at : 31 Mar 2018 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
Good News : Reliance Jio का ग्राहकों को तोहफा, Prime Membership की अवधि 1 साल बढ़ायी

नयी दिल्ली : रिलायंस जियो ने अपने ‘प्राइम’ ग्राहकों के लिए देय फायदों को एक साल और जारी रखने की घोषणा की. इसके साथ ही कंपनी अपने नये ग्राहकों को भी ‘प्राइम’ सदस्य बनने का मौका देगी. कंपनी के बयान के अनुसार जियो अपने मौजूदा ‘प्राइम’ ग्राहकों को देय विशेष फायदे 12 महीने के लिए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रिलायंस जियो ने अपने ‘प्राइम’ ग्राहकों के लिए देय फायदों को एक साल और जारी रखने की घोषणा की. इसके साथ ही कंपनी अपने नये ग्राहकों को भी ‘प्राइम’ सदस्य बनने का मौका देगी. कंपनी के बयान के अनुसार जियो अपने मौजूदा ‘प्राइम’ ग्राहकों को देय विशेष फायदे 12 महीने के लिए और जारी रखेगी और इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क अदा नहीं करना होगा.

कंपनी ने कहा है कि नये ग्राहक 99 रुपये का सालाना शुल्क चुकाकर प्राइम सदस्यता ले सकते हैं. कंपनी के बयान में कहा गया है कि यह सीमित अवधि की पेशकश है. कंपनी के मौजूदा प्राइम सदस्यों को ‘मायजियो’ एप पर जाकर इस सुविधा को जारी रखने का विकल्प चुनना होगा.

‘मायजियो’ एप पर सबसे ऊपर एक नोटिफिकेशन शो करता है. वहां गेट नाउ पर क्लिक कर आप इसको एक्टिव कर सकते हैं. आपको बता दें कि पिछले साल जियो प्राइम का मेंबरशिप लेने वाले ग्राहकों को 31 मार्च 2018 तक प्राइम की सुविधा मिल रही थी. उसके बाद उन्‍हें फिर से 99 रुपये का रिचार्ज करना था.

लेकिन रिलायंस जियो ने इस सुविधा का मुफ्त में एक साल बढ़ाने का निर्णय किया है. जियो अपने प्राइम ग्राहकों को विशेष रियायती शुल्क दर योजनाओं सहित अनेक तरह की पेशकश करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola