ePaper

एसबीआइ, यूको बैंक को 1,245 करोड़ रुपये के एनपीए के लिए खरीदार की तलाश

Updated at : 11 Mar 2018 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
एसबीआइ, यूको बैंक को 1,245 करोड़ रुपये के एनपीए के लिए खरीदार की तलाश

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक( एसबीआइ) तथा यूको बैंक को अपने1,245 करोड़ रुपये की गैर- निष्पादित आस्तियों( एनपीए) के खातों के लिए खरीदार की तलाश है. इन बैंकों ने संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों(एआरसी), बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों( एनबीएफसी) तथा वित्तीय संस्थानों से इन डूबे कर्ज वाले खातों के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक( एसबीआइ) तथा यूको बैंक को अपने1,245 करोड़ रुपये की गैर- निष्पादित आस्तियों( एनपीए) के खातों के लिए खरीदार की तलाश है. इन बैंकों ने संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों(एआरसी), बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों( एनबीएफसी) तथा वित्तीय संस्थानों से इन डूबे कर्ज वाले खातों के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं. एसबीआइ ने बोली दस्तावेज में कहा है, ‘‘बैंक की नियामकीय दिशा-निर्देशों के मद्देनजर बैंक की वित्तीय संपत्ति की संशोधित नीति के तहत हमने जेनिथ बिड़ला (इंडिया) और सोना अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड के खातों को बिक्री के लिए पेश किया है.’

सोना अलॉयज पर एसबीआइ का 647.64 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है, जबकि जेनिथ बिड़ला पर 139.36 करोड़ रुपये का बकाया है. एसबीआइ ने इच्छुक पक्षों से 12 मार्च तक अपना रुचि पत्र देने को कहा है. इ-बोली की प्रक्रिया 23 मार्च को होगी. कोलकाता के यूको बैंक ने 457.98 करोड़ रुपये के 13 एनपीए खातों की पहचान की है. उसने इच्छुक इकाइयों से 13 मार्च तक रुचि पत्र देने को कहा है. पिछले सप्ताह भी एसबीआइ ने यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया तथा आइएफसीआइ के साथ करीब 16,349 करोड़ रुपये के एनपीए खातों को बिक्री के लिए पेश किया था. दिसंबर, 2017 के अंत तक सभी बैंकों की गैर- निष्पादित आस्तियां 8.41 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच चुकी थीं. इसमें से ज्यादा डूबा कर्ज सरकारी बैंकों का है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola