विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर 417.89 अरब डाॅलर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2018 11:35 AM

विज्ञापन

मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 जनवरी को समाप्त सप्ताह में तीन अरब डाॅलर और बढ़ कर 417.789 अरब डाॅलर हो गया, जो कि इसका अब तक का उच्च्तम स्तर है. भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार विदेशी मुद्रा आस्तियों में बढ़ोतरी के चलते आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में यह बढ़ोतरी दर्ज की […]

विज्ञापन

मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 जनवरी को समाप्त सप्ताह में तीन अरब डाॅलर और बढ़ कर 417.789 अरब डाॅलर हो गया, जो कि इसका अब तक का उच्च्तम स्तर है.

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार विदेशी मुद्रा आस्तियों में बढ़ोतरी के चलते आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में यह बढ़ोतरी दर्ज की गयी. इससे पूर्व सप्ताह में मुद्रा भंडार 95.91 करोड़ डाॅलर बढ़ कर 414.784 अरब डाॅलर रहा था.

भंडार आठ सितंबर 2017 को समाप्त सप्ताह में पहली बार 400 अरब डाॅलर के मनोवैज्ञानिक स्तर को लांघा था. आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.975 अरब डाॅलर बढ़ कर 393.743 अरब डाॅलर हो गयीं. वहीं स्वर्ण भंडार इस दौरान 20.421 अरब डाॅलर पर अपरिवर्तित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola