ePaper

तीन सरकारी साधारण बीमा कंपनियों का होगा विलय, शेयर बाजार में भी होगा सूचीबद्ध

Updated at : 01 Feb 2018 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
तीन सरकारी साधारण बीमा कंपनियों का होगा विलय, शेयर बाजार में भी होगा सूचीबद्ध

नयी दिल्ली : सरकार ने तीन सरकारी साधारण बीमा कंपनियों का विलय कर एक कंपनी बनाने और उसे शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने का गुरुवार को पेश आम बजट में प्रस्ताव किया है. यह सरकार के देश में संस्थाओं के निर्माण और सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर ढंग से मुहैया कराने की सुधार प्रक्रिया का ही […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने तीन सरकारी साधारण बीमा कंपनियों का विलय कर एक कंपनी बनाने और उसे शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने का गुरुवार को पेश आम बजट में प्रस्ताव किया है. यह सरकार के देश में संस्थाओं के निर्माण और सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर ढंग से मुहैया कराने की सुधार प्रक्रिया का ही हिस्सा है.

जेटली ने कहा कि साधारण बीमा क्षेत्र की तीन सरकारी कंपनी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, यूनाइटेड इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और ऑरिएंटल इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का विलय करके एक बीमा कंपनी बनायी जायेगी. बाद में इसे शेयर बाजार में भी सूचीबद्ध किया जायेगा. इसके अलावा सरकार ने दो बीमा कंपनियों समेत सार्वजनिक क्षेत्र के 14 केंद्रीय उद्यमों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की भी मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola