RCom का घाटा कम होकर 130 करोड़ रुपये पर पहुंचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2018 12:35 PM
नयी दिल्ली : ऋण बोझ से दबी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने कहा है कि उसका एकीकृत घाटा दिसंबर 2017 की तिमाही में घटकर 130 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी का कहना है कि घाटे में चल रहे टेलीफोनी कारोबार को बंद करने के चलते आलोच्य तिमाही में उसका घाटा कम रहा. आरकॉम के चेयरमैन अनिल […]
नयी दिल्ली : ऋण बोझ से दबी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने कहा है कि उसका एकीकृत घाटा दिसंबर 2017 की तिमाही में घटकर 130 करोड़ रुपये रह गया.
कंपनी का कहना है कि घाटे में चल रहे टेलीफोनी कारोबार को बंद करने के चलते आलोच्य तिमाही में उसका घाटा कम रहा. आरकॉम के चेयरमैन अनिल अंबानी ने एक बयान में कहा है कि दिसंबर 2016 की समान अवधि में उसे 531 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था.
जुलाई सितंबर 2017 की अवधि में यह राशि 2,712 करोड़ रुपये रही थी. बयान के अनुसार, उपभोक्ता कारोबार को बंद करने की आरकॉम की योजना से इच्छित से बेहतर परिणाम मिले.
आरकॉम ने अपने शुद्ध घाटे में 95 प्रतिशत से अधिक की कमी की. आने वाली तिमाहियों में और बेहतर वित्तीय निष्पादन की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










