ePaper

शेयर बाजार में तीन से दिवाली सी गहमागहमी, सेंसेक्स एक बार फिर नयी ऊंचार्इ पर

Updated at : 19 Jan 2018 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में तीन से दिवाली सी गहमागहमी, सेंसेक्स एक बार फिर नयी ऊंचार्इ पर

मुंबई : शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन दिवाली सा जगमग माहौल रहा. एचडीएफसी बैंक और आईटीसी जैसी ब्लूचिप कंपनियों के बेहतर तिमाही परिणामों के बीच बाजार में जारी लिवाली से शेयर बाजार नयी ऊंचाई पर बंद हुए. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 251.29 अंक चढ़कर 35,511.58 अंक की नयी रिकाॅर्ड ऊंचाई पर […]

विज्ञापन

मुंबई : शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन दिवाली सा जगमग माहौल रहा. एचडीएफसी बैंक और आईटीसी जैसी ब्लूचिप कंपनियों के बेहतर तिमाही परिणामों के बीच बाजार में जारी लिवाली से शेयर बाजार नयी ऊंचाई पर बंद हुए. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 251.29 अंक चढ़कर 35,511.58 अंक की नयी रिकाॅर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 77.70 अंक सुधार के साथ 10,894.70 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ.

वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) परिषद की आेर से 29 वस्तुओं और 54 श्रेणी की सेवाओं पर कर की दर कम करने के फैसले को निवेशकों ने हाथों हाथ लिया. बाजार में लिवाली का रुख देखा गया और घरेलू एवं विदेशी दोनों निवेशकों की ओर से सतत लिवाली हुई. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 35,542.17 अंक के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया था. बाद में 251.29 अंक यानी 0.71 फीसदी सुधरकर यह 35,511.58 अंक पर बंद हुआ.

इससे पिछले दिन यह 35,260.29 अंक पर बंद हुआ था. पिछले तीन दिनों के कारोबार में सेंसेक्स कुल 740.53 अंक बढ़ा है. इसी प्रकार निफ्टी शुक्रवार को 77.70 अंक यानी 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 10,894.70 अंक पर बंद हुआ है. इसने अपने अब तक के सर्वकालिक उच्च स्तर 10,817 अंक को पीछे छोड़ दिया. दिन में कारोबार के दौरान यह 10,906.85 अंक के उच्च स्तर को छू गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola