ePaper

तीसरी तिमाही में HDFC बैंक का मुनाफा 20 फीसदी बढ़ा

Updated at : 19 Jan 2018 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
तीसरी तिमाही में HDFC बैंक का मुनाफा 20 फीसदी बढ़ा

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में 20.1 फीसदी बढ़कर 4,642.6 करोड़ रुपये हो गया. एक साल पहले इसी अवधि में बैंक का लाभ 3,865.33 करोड़ रुपये था. बैंक ने बताया कि समीक्षावधि में उसकी कुल आय 24,450.44 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में 20.1 फीसदी बढ़कर 4,642.6 करोड़ रुपये हो गया. एक साल पहले इसी अवधि में बैंक का लाभ 3,865.33 करोड़ रुपये था. बैंक ने बताया कि समीक्षावधि में उसकी कुल आय 24,450.44 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 20,748.27 करोड़ रुपये थी.

इस लिहाज से आय में 17.84% वृद्धि हुई है. समीक्षाधीन अविध के दौरान बैंक की ब्याज से शुद्ध आय 24.1 फीसदी बढ़कर 10,314.3 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले साल इसी अवधि में 8,309.1 करोड़ रुपये रही थी. आलोच्य अवधि में बैंक की शुद्ध गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) उसके कुल ऋण का 0.44 फीसदी रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 0.32 फीसदी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola