बैंकों को सिक्के स्वीकार करने का निर्देश दिया गया है : सरकार

नयी दिल्ली : सरकार ने आज कहा कि बैंकों द्वारा सिक्के स्वीकार नहीं किये जाने की कई शिकायतें मिलने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों से कहा है कि वे लेनदेन और विनिमय में सिक्के स्वीकार करें. लोकसभा में मोहम्मद सलीम के प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा […]
नयी दिल्ली : सरकार ने आज कहा कि बैंकों द्वारा सिक्के स्वीकार नहीं किये जाने की कई शिकायतें मिलने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों से कहा है कि वे लेनदेन और विनिमय में सिक्के स्वीकार करें.
लोकसभा में मोहम्मद सलीम के प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि आरबीआई ने सूचित किया है कि उसे जनता और कुछ संगठनों की ओर से शिकायतें मिली हैं कि बैंक सिक्के स्वीकार नहीं कर रहे हैं.
आरबीआई ने बैंकों को परामर्श दिया है कि वे लेनदेन और विनिमय में सिक्के स्वीकार करें. जेटली ने कहा कि आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने तहत आने वाले बैंकों के नियंत्रकों को सभी शाखाओं में सिक्के स्वीकार करने का निर्देश दें.
उन्होंने कहा कि आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालयों को भी परामर्श दिया गया है कि वे जनता से सिक्के स्वीकार करने के लिए अपने काउंटर खोलें. वित्त मंत्री ने कहा कि आरबीआई के आदेशानुसार लोग बैंक शाखाओं में सिक्के बदल सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




