आधार का उपयोग कर दस अरब डॉलर हमने बचाये : मोदी

Published at :23 Nov 2017 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
आधार का उपयोग कर दस अरब डॉलर हमने बचाये : मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने डिजिटल माध्यम और प्रौद्योगिकी की सराहना करते हुए आज कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी सबको समानता पर लाने की बड़ी क्षमता रखती है जिसने सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने, प्रशासन में सुधार और शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक के क्षेत्र में कारगर मदद की है और सरकार डिजिटल पहुंच के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने डिजिटल माध्यम और प्रौद्योगिकी की सराहना करते हुए आज कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी सबको समानता पर लाने की बड़ी क्षमता रखती है जिसने सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने, प्रशासन में सुधार और शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक के क्षेत्र में कारगर मदद की है और सरकार डिजिटल पहुंच के माध्यम से लोगों का सशक्तीकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है. साइबर स्पेस पर वैश्विक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने साइबर स्पेस में सभी की हिस्सेदारी सुगम की है. उन्होंने कहा कि आधार की मदद से सब्सिडी को लक्षित लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने से दस अरब डाॅलर की राशि बचाने में मदद मिली.

स्टूडियो में बैठे विशेषज्ञों के अनुभव अब सोशल मीडिया पर रेखांकित होते हैं. विशेषज्ञता और अनुभव का सम्मिश्रण बदलाव के इस दौर में वैश्विक समुदाय केलिए जरूरी है ताकि साइबर सुरक्षा के विषय से विश्वास और संकल्प के साथ निपटा जा सके. उन्होंने कहा, साइबर स्पेस प्रौद्योगिकी को लोगों का मददगार बनना चाहिए. हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि समाज के असुरक्षित समुदाय के लोग साइबर अपराधों की कुटिल साजिश में नहीं फंसे. साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्कता जरूरी है और इसे हमें अपनी जीवनशैली में शामिल करना चाहिए. मोदी ने कहा कि साइबर स्पेस नवोन्मेष के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है. हमारे स्टार्टअप दिनचर्या की समस्याओं के समाधान और जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में पहल कर रहे हैं. मुझे विश्वास है कि वैश्विक समुदाय इसकी व्यापक संभावनाओं एवं क्षमता को समझेगा जो समावेशी है. भारतीय स्टार्टअप के माध्यम से यह सभी केलिए समान पहुंच और अवसर प्रदान करता है.

उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी सबको समानता पर लाने कीबड़ी क्षमता रखती है और इसने सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने, प्रशासन में सुधार और शिक्षा से ले कर स्वास्थ्य तक के क्षेत्र में कारगर मदद की है मोदी ने कहा कि सरकार डिजिटल पहुंच के माध्यम से लोगों का सशक्तीकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है. आधार की मदद से सब्सिडी को लक्षित लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने से दस अरब डालर की राशि बचाने में मदद मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में जन धन बैंक अकाउंट, आधार प्लेटफार्म और मोबाइल माध्यम पर जोर दिया और कहा कि इससे भ्रष्टाचार को कम कर पारदर्शिता लाने में मदद मिल रही है. मोदी ने डिजिटल माध्यम और प्रौद्योगिकी की सराहना करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी हर बाधा को तोड़ती है. यह वसुधैव कुटुंबकम के भारतीय दर्शन को महत्व देते हुए यह संदेश देती है कि विश्व एक परिवार की तरह है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार डिजिटल पहुंच के माध्यम से लोगों का सशक्तीकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola