ePaper

नोटबंदी कालेधन के खिलाफ सरकारी अभियान का हिस्सा : देबराय

Updated at : 04 Nov 2017 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी कालेधन के खिलाफ सरकारी अभियान का हिस्सा : देबराय

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन बिबेक देबराय ने कहा है कि नोटबंदी को कालेधन के खिलाफ सरकार की पहल के हिस्से के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि अलग से. उन्होंने कहा कि सरकार इससे पहले काले धन की घोषणा करने की योजना लायी थी, जिससे केवल 6500 करोड़ रुपये […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन बिबेक देबराय ने कहा है कि नोटबंदी को कालेधन के खिलाफ सरकार की पहल के हिस्से के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि अलग से.

उन्होंने कहा कि सरकार इससे पहले काले धन की घोषणा करने की योजना लायी थी, जिससे केवल 6500 करोड़ रुपये मिले.

उन्होंने यहां प्रोफेसर आर वैद्यनाथन की किताब ब्लैक मनी एंड टैक्स हेवंस के विमोचन कार्यक्रम में यह बात कही.

नकदी आधारित अर्थव्यस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2000-01 में भारत का नकदी-जीडीपी अनुपात 9-10 प्रतिशत था, जो हाल ही में बढ़ कर 13 प्रतिशत हो गया जो नकदी के अधिक इस्तेमाल का दर्शाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola