रिजर्व बैंक ने आईडीएफसी बैंक पर लगाया दो करोड रुपये का जुर्माना

Updated at : 25 Oct 2017 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने आईडीएफसी बैंक पर लगाया दो करोड रुपये का जुर्माना

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक ने ऋण और अग्रिम के मामले में नियामकीय नियमों का उल्लंघन करने पर आईडीएफसी बैंक लिमिटेड पर दो करोड रुपये का जुर्माना लगाया है. केंद्रीय बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बैंक पर यह कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में खामियों को लेकर की गयी है. इसका मकसद बैंक और उसके […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक ने ऋण और अग्रिम के मामले में नियामकीय नियमों का उल्लंघन करने पर आईडीएफसी बैंक लिमिटेड पर दो करोड रुपये का जुर्माना लगाया है.

केंद्रीय बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बैंक पर यह कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में खामियों को लेकर की गयी है. इसका मकसद बैंक और उसके ग्राहकों के बीच किसी तरह के लेनदेन या करार की वैधता को गलत ठहराना नहीं है. रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंक की वित्तीय हालत के बारे में उसकी 31 दिसंबर 2016 तक की स्थिति रिपोर्ट से पता चलता है कि उसने ऋण और अग्रिम की मंजूरी तथा नवीनीकरण को लेकर कुछ निश्चित दिशानिर्देशों को पूरा नहीं किया है.

स्थिति रिपोर्ट के आधार पर बैंक को 7 अगस्त 2017 को नोटिस जारी किया गया. बैंक के जवाब और मौखिक रुप से सुनवाई के बाद रिजर्व बैंक इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि इस बारे में उसके दिशानिर्देशों का अनुपालन नहीं हुआ है. इसी के चलते बैंक पर दो करोड रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola