फेडरल रिजर्व के नीतिगत कदम से नवरात्र के पहले दिन सोने की चमक फीकी

नयी दिल्लीः अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि के संकेत से डॉलर में आयी मजबूती की वजह से गुरुवार को सोने की चमक फीकी रही. हालांकि, गुरुवार से त्योहारों का सीजन शुरू होने की वजह से इसके दामों में बढ़ोतरी की उम्मीद थी. कारोबार के दौरान दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की […]
नयी दिल्लीः अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि के संकेत से डॉलर में आयी मजबूती की वजह से गुरुवार को सोने की चमक फीकी रही. हालांकि, गुरुवार से त्योहारों का सीजन शुरू होने की वजह से इसके दामों में बढ़ोतरी की उम्मीद थी. कारोबार के दौरान दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 250 रुपये की गिरावट के साथ 30,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई. वहीं, बताया जा रहा है कि औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत भी 600 रुपये की गिरावट के साथ 40,300 रुपये प्रति किलो रह गयी. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अपने करीब तीन सप्ताह के निम्न स्तर तक पहुंच गया.
अमेरिका के केंद्रीय बैंक अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा संकट के दौर के आर्थिक प्रोत्साहन कार्यक्रम को क्रमवार ढंग से समाप्त करने और बेंचमार्क ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के ताजा नीतिगत पहल के बाद भविष्य में ब्याज दरों में वृद्धि किये जाने की संभावना प्रबल हो गयी है, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और र्साफा मांग प्रभावित हुई. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने की कीमत 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 1,297.80 डॉलर प्रति औंस रह गयी.
राष्ट्रीय राजधानी में, 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 250-250 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 30,500 रुपये तथा 30,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है. बहुमूल्यू धातु में बुधवार को 150 रुपये की तेजी आयी थी.
हालांकि, सीमित सौदों के बीच 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव 24,700 रुपये पर स्थिर है. चांदी तैयार के भाव 600 रुपये की गिरावट के साथ 40,300 प्रति किलो हो गयी, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 655 रुपये की गिरावट के साथ 39,665 रुपये प्रति किलो रह गये. हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपये और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




