कहीं त्योहारों का मजा किरकिरा न कर दें GST, परेशान हैं कारोबारी

नयी दिल्ली : माल एवं सेवाकर (जीएसटी) रिटर्न दाखिल करने में आ रही दिक्कतों की वजह से आगामी त्योहारी मौसम को देखते हुये व्यापारियों की परेशानी बढ गई है. उनका कहना है कि ईद, राखी पर कारोबार पहले ही कमजोर रहा, अब दिवाली का समय आ रहा है लेकिन बाजार में रौनक नहीं दिखाई दे […]
नयी दिल्ली : माल एवं सेवाकर (जीएसटी) रिटर्न दाखिल करने में आ रही दिक्कतों की वजह से आगामी त्योहारी मौसम को देखते हुये व्यापारियों की परेशानी बढ गई है. उनका कहना है कि ईद, राखी पर कारोबार पहले ही कमजोर रहा, अब दिवाली का समय आ रहा है लेकिन बाजार में रौनक नहीं दिखाई दे रही. पहले नोटबंदी का असर रहा तो अब जीएसटी नेटवर्क में आ रही दिक्कतें परेशानी का सबब बन रही हैं. व्यापारियों का कहना है कि कारोबार के बजाय इस समय उनका सारा ध्यान जीएसटी रिटर्न भरने पर है. व्यापारियों को एक महीने में तीन-तीन फॉर्म जीएसटी-आर एक, दो और तीन जमा कराने पड रहे हैं. केवल व्यापारी ही नहीं, कर सलाहकार और चार्टर्ड अकाउंटेंट भी रिटर्न भरने में आ रही दिक्कतों को स्वीकार करते हैं. उनका कहना है कि जीएसटी परिषद को इसे सुगम बनाने की दिशा में तत्काल कदम उठाने चाहिए.
400 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




