भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी इजाफा, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2017 12:55 PM
नयी दिल्ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार में 16.38 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. इस बढ़ोतरी से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में अब तक की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड ऊंचाई 393.612 अरब डॉलर के स्तर को छू गया है. आरबीआइ के मुताबिक, ऐसा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों […]
नयी दिल्ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार में 16.38 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. इस बढ़ोतरी से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में अब तक की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड ऊंचाई 393.612 अरब डॉलर के स्तर को छू गया है. आरबीआइ के मुताबिक, ऐसा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में वृद्धि के कारण हुआ है. बीते सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 581.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़ कर 393.448 बिलियन के स्तर पर पहुंच गया था. विदेशी मुद्रा भंडार में एफसीए की बड़ी भूमिका होती है.
अगर, अमेरिकी डॉलर की बात करें तो एफसीए में गैर अमेरिकी मुद्राओं जैसे कि यूरो, पौंड और येन की मूल्यवृद्धि और मूल्यह्रास के प्रभाव को शामिल किया जाता है. हालांकि, गोल्ड रिजर्व 19.943 बिलियन डॉलर के स्तर पर बरकरार रहा है. वहीं, आइएमएफ का विशेष निकासी अधिकार (स्पेशल ड्राइंग राइट) 5.8 मिलियन डॉलर गिर कर 1.498 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया. शीर्ष बैंक ने कहा कि आइएमएफ के साथ देश की रिजर्व की स्थिति भीछह मिलियन अमेरिकी डॉलर की गिरावट के साथ 2.271 बिलियन डॉलर पर पहुंच गयी है. इस दौरान सोने का रिजर्व 19.943 अरब डॉलर पर बिना किसी बदलाव के बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










