निवेशकों के समर्थन से शेयर बाजार में तेजी का रुख, बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली का जोर

मुंबईः एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख और प्रमुख कंपनियों के शेयरों को निवेशकों का समर्थन मिलने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार के शुरुआती कारोबार में 75 अंक चढ़ गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 74.85 अंक यानी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 31,284.64 अंक पर पहुंच गया. […]
मुंबईः एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख और प्रमुख कंपनियों के शेयरों को निवेशकों का समर्थन मिलने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार के शुरुआती कारोबार में 75 अंक चढ़ गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 74.85 अंक यानी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 31,284.64 अंक पर पहुंच गया. तेल एवं गैस, बिजली और रीयल्टी क्षेत्र के समूह सूचकांक में तेजी का रुख रहा. मंगलवार को संवेदी सूचकांक 12 अंक घट गया था.
इसके साथ ही, एनएसई का निफ्टी सूचकांक भी कारोबार के शुरुआती दौर में 7.80 अंक यानी 0.08 प्रतिशत बढ़कर 9,621.10 अंक पर पहुंच गया. अन्य एशियाई बाजारों में कारोबार के शुरू में मिला-जुला रुख रहा. रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा और अडाणी पोटर्स के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स को सहारा मिला. एशियाई बाजारों में हांगकांग का हेंगसेंग सूचकांक 0.33 प्रतिशत ऊंचा रहा, जबकि जापान का निक्केई 0.52 प्रतिशत नीचे रहा. चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.31 प्रतिशत ऊंचा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




