ePaper

जीएसटी को देख झूमा बाजार, सेंसेक्स ने लगायी 300 अंकों तक छलांग

Updated at : 03 Jul 2017 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
जीएसटी को देख झूमा बाजार, सेंसेक्स ने लगायी 300 अंकों तक छलांग

मुंबर्इः सरकार की आेर से पिछले सप्ताह वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू किये जाने के बाद सोमवार की शुरुआत से बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार में दोपहर तक जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. बाजार में खरीदारी में आयी मजबूती की वजह से करीब 300 अंकों तक उछाल के साथ सेंसेक्स करीब 1 फीसदी […]

विज्ञापन

मुंबर्इः सरकार की आेर से पिछले सप्ताह वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू किये जाने के बाद सोमवार की शुरुआत से बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार में दोपहर तक जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. बाजार में खरीदारी में आयी मजबूती की वजह से करीब 300 अंकों तक उछाल के साथ सेंसेक्स करीब 1 फीसदी आैर निफ्टी ने भी करीब 1 फीसदी की बढ़त बनायी है. खरीदारी के माहौल में निफ्टी 9600 के स्तर को पार कर गया है, जबकि सेंसेक्स में 300 अंकों की मजबूती देखने को मिली है. कारोबार में निफ्टी ने 9618 तक दस्तक दी, तो सेंसेक्स 31258.33 तक पहुंचने में कामयाब हुआ.

इस खबर को भी पढ़ेंः बाजार ने बढ़त के साथ ठोकी जीएसटी को सलामी, सेंसेक्स में 130 अंकों की मजबूती

बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है. बीएसई का मिडकैप सूचकांक करीब 1 फीसदी तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 सूचकांक में 0.75 फीसदी की तेजी नजर आ रही है. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 1 फीसदी मजबूत हुआ है.

फार्मा सेक्टर को छोड़कर तमाम सेक्टर में खरीदारी का दौर देखने को मिल रहा है. हालांकि, निफ्टी का फार्मा सूचकांक 0.15 फीसदी तक लुढ़का है. बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 23,271 के स्तर पर पहुंच गया है. इसके अलावा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है.

फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 312 अंक यानि 1 फीसदी की तेजी के साथ 31,233 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 90 अंक यानि 1 फीसदी बढ़कर 9,611 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में आईटीसी, भारती इंफ्राटेल, हिंडाल्को, आयशर मोटर्स, वेदांता, कोल इंडिया, इंफोसिस, मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा 6.1-1.2 फीसदी तक बढ़े हैं. हालांकि, दिग्गज शेयरों में एचसीएल टेक, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, कोटक महिंद्रा बैंक, डॉ रेड्डीज, विप्रो और सन फार्मा 1.7-0.4 फीसदी तक गिरे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola