ePaper

वैश्विक संकेतों से दबाव में बाजार, सेंसेक्स 50 अंक कमजोर

Updated at : 21 Jun 2017 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
वैश्विक संकेतों से दबाव में बाजार, सेंसेक्स 50 अंक कमजोर

मुंबर्इः कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिल रहा है. इस वजह से बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी ने कमजोरी के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ ही निफ्टी 9630 के करीब आ गया है, जबकि सेंसेक्स में 50 […]

विज्ञापन

मुंबर्इः कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिल रहा है. इस वजह से बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी ने कमजोरी के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ ही निफ्टी 9630 के करीब आ गया है, जबकि सेंसेक्स में 50 अंकों तक की गिरावट दिखी है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुस्ती का माहौल है. बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 57 अंक यानि 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 31,240 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 29 अंक यानि 0.3 फीसदी की कमजोरी के साथ 9,625 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

बुधवार को शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है. बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी गिरकर 23,630 के नीचे फिसल गया है. हालांकि, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स और रियल्टी शेयरों में खरीदारी का रुख बना है. इस दौरान दिग्गज शेयरों में एचसीएल टेक, अंबुजा सीमेंट, वेदांता, पावर ग्रिड, ओएनजीसी, विप्रो, टाटा स्टील, मारुति-सुजुकी और एचडीएफसी 1.5-0.5 फीसदी तक गिरे हैं. हालांकि, दिग्गज शेयरों में एलएंडटी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, एचयूएल, एनटीपीसी और एचयूएल 1.6-0.25 फीसदी तक बढ़े हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola