वैश्विक संकेतों से दबाव में बाजार, सेंसेक्स 50 अंक कमजोर

मुंबर्इः कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिल रहा है. इस वजह से बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी ने कमजोरी के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ ही निफ्टी 9630 के करीब आ गया है, जबकि सेंसेक्स में 50 […]
मुंबर्इः कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिल रहा है. इस वजह से बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी ने कमजोरी के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ ही निफ्टी 9630 के करीब आ गया है, जबकि सेंसेक्स में 50 अंकों तक की गिरावट दिखी है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुस्ती का माहौल है. बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 57 अंक यानि 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 31,240 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 29 अंक यानि 0.3 फीसदी की कमजोरी के साथ 9,625 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




