BPSC Result 2026: बिजली विभाग के अकाउंटेंट से DSP बने बंदरा के संजय पासवान

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

बीपीएससी परीक्षा में DSP पद पर चयनित मुजफ्फरपुर के संजय पासवान.

BPSC Result 2026: मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड के रामपुरदयाल निवासी संजय पासवान ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर DSP पद प्राप्त किया है. वह पहले बिजली विभाग में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के बंदरा से सूर्यमणि कुमार की रिपोर्ट

BPSC Result 2026: मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड स्थित रामपुरदयाल गांव निवासी संजय पासवान ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) पद प्राप्त किया है. उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

बिजली विभाग के अकाउंटेंट से बने DSP

संजय पासवान इससे पहले कैमूर-भभुआ में बिजली विभाग में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे. सरकारी नौकरी करते हुए उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी और अब डीएसपी बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

उनकी सफलता को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में जश्न का माहौल है.

यह भी पढ़ें: 70th BPSC Result: मुजफ्फरपुर की जया कुमारी बनीं DSP, सफलता की लगाई हैट्रिक

साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता

संजय पासवान के चचेरे भाई बिट्टू कुमार ने बताया कि संजय बचपन से ही पढ़ाई में काफी मेधावी थे. उनका सपना हमेशा कुछ बड़ा करने का था और अब उन्होंने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है.

उन्होंने बताया कि संजय के पिता नोएडा में एक सरकारी विभाग में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी हैं. परिवार की सादगी और संघर्ष के बीच संजय ने यह मुकाम हासिल किया है.

परिवार और गांव में खुशी का माहौल

संजय पासवान दो भाइयों में बड़े हैं. उनके छोटे भाई विजय पासवान नोएडा में अपना व्यवसाय संचालित करते हैं.

डीएसपी बनने की खबर मिलते ही रामपुरदयाल गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की.

यह भी पढ़ें: 70th BPSC Result: मुजफ्फरपुर के त्रिपुरारी और अमृता ने बढ़ाया जिले का मान

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

संजय पासवान की सफलता पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, सरपंच राजकिशोर चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता धीरज कुमार, रामप्रवेश महतो समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है.

लोगों ने कहा कि संजय की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.

यह भी पढ़ें: Success Story: नरकटियागंज की बेटी असप्रीत कौर बनीं सिख समुदाय की पहली MBBS डॉक्टर

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन