नगर निकाय के राष्ट्रीय सम्मेलन में बौंसी नगर अध्यक्ष हुईं शामिल

Edited by SHUBHASH BAIDYA
Updated:
विज्ञापन

नगर निकाय के राष्ट्रीय सम्मेलन में बौंसी नगर अध्यक्ष हुईं शामिल

विज्ञापन

बौंसी. हरियाणा के गुरुग्राम में तीन व चार जुलाई को आयोजित होने वाले शहरी स्थानीय निकाय के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को बौंसी की नगर अध्यक्ष कोमल भारती ने भाग लिया. जानकारी के अनुसार उक्त सम्मेलन में बिहार के विभिन्न नगरपालिका से 40 प्रतिनिधियों का चयन किया गया है. कोमल भारती ने दूरभाष पर बताया कि भारत के सभी राज्य से प्रतिनिधि को एक साथ ग्रुप डिस्कस कर विकास के अनुभव और मानदंड पर चर्चा करने का मौका मिला. सरकार की नई योजनाओं की जानकरी दी गयी. इस सम्मेलन की अध्यक्षता ओम बिरला लोक सभा अध्यक्ष ने की. मौके पर हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह, राज्यपाल बंगारू दत्तत्रेय, शहरी आवास केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सहित सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन