Salman Khan: आखिर क्यों पहनते हैं सलमान खान फिरोजा स्टोन ब्रेसलेट? इस स्पेशल शख्स ने किया था गिफ्ट

Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Feb 2023 9:45 AM

विज्ञापन

सलमान खान के हाथ में अक्सर आपने एक ब्रेसलेट देखा होगा. चांदी की मोटी चेन में फिरोजा पत्थर लगा हुआ है. हर इवेंट हर फंक्शन में वो इसे पहने दिखते है. भाईजान इसे अपना लकी मानते है. चलिए बताते है वो इसे क्यों पहनते है.

विज्ञापन

Salman Khan Bracelet: सलमान खान हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म पठान में कैमियो रोल में नजर आए थे. पठान के साथ दबंग खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर जारी किया गया था. फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित है. वहीं, सलमान के हाथ में अक्सर आपने एक ब्रेसलेट देखा होगा, जिसमें नीले रंग का फिरोजा पत्थर लगा हुआ है. चलिए आपको बताते है कि ये ब्रेसलेट वो क्यों पहनते है.

सलमान खान का खास ब्रेसलेट

बी-टाउन के ज्यादातर सितारे रत्न और ज्योतिष में विश्वास रखते है. इसमें बड़े- बड़े से सेलेब्स का नाम है. कोई नीलम तो कोई पुखराज तो कोई अन्य रत्न के रिंग पहनते है. सलमान खान की बात करें तो वो अक्सर हाथ में एक ब्रेसलेट पहने दिखते है. चांदी की मोटी चेन में फिरोजा पत्थर लगा हुआ है. हर इवेंट हर फंक्शन में वो इसे पहने दिखते है. भाईजान इसे अपना लकी मानते है.

https://www.instagram.com/p/CXkacesLiqX/
इस खास शख्स ने सलमान को किया था गिफ्ट

सलमान के कई फैंस का मानना है कि यह फिरोजा रत्न का ब्रेसलेट उनकी सफलता के प्रमुख कारणों में से एक है. सलमान को ये ब्रेसलेट उनके पिता सलीम खान ने गिफ्ट किया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, मेरे पिता ने हमेशा इसे पहना है और यह उनके हाथ पर कूल लगता था. बच्चे कैसे चीजों से खेलते हैं, मैं उनके कंगन से खेलता था. फिर जब मैंने काम करना शुरू किया, तो उसने मुझे बिल्कुल वही दिया.

जानें ब्रेसलेट में क्या है खास?

सलमान खान ने अपने ब्रेसलेट पर लगे फिरोजा के बारे में कहा था, ‘इससे क्या होता है कि अगर आप पर कोई निगेटिविटी आ रही है, तो पहले यह झेल लेता है. ज्यादा निगेटिविटी होने पर इसमें दरार आ जाती है. उन्होंने कहा था कि ये उनका सातवां पत्थर है. बता दें कि वह इस एक्सेसरी को गुड लक चार्म मानते हैं और अपने इसे कभी नहीं उतारते है. वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान मनीष शर्मा की ‘टाइगर 3’ में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे. उनके पास जैकलीन फर्नांडीज के साथ ‘किक 2’ और पूजा हेगड़े के साथ ‘कभी ईद कभी दिवाली’ भी है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola