Nawazuddin Siddiqui: कैसी दिखती है नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा? एक्टर ने पहली बार दिखाई झलक, VIDEO

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Dec 2022 11:55 AM

विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फैंस के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है. वीडियो में एक्टर ने अपनी बेटी की फोटो दिखाई है. नवाजुद्दीन ने अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई दी है.

विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui daughter: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) फिल्म ‘हड्डी’ में नजर आएंगे. इस फिल्म का पोस्टर जारी हुआ था, जिसमें वो अलग ही लुक में नजर आए थे. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ज्यादा कुछ सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर नहीं करते है. लेकिन नवाजुद्दीन ने अपनी बेटी शोरा सिद्दीकी को उसके बर्थडे पर खास तरीके से विश किया. साथ ही एक अनसीन वीडियो भी पोस्ट किया.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बेटी शोरा सिद्दीकी को उसके जन्मदिन पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए विश किया. वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे माई लव. वीडियो में शोरा की बहुत सारी तसवीरों को मिलाकर वीडियो बनाया गया है. बचपन से लेकर अभी तक की शोरा की तसवीरें इसमें है. क्लिप में शोरा की बचपन की भी फोटोज है. वीडियो के नवाजुद्दीन ने अपनी बेटी को गोद में और कंधे पर रखा हुआ है.

https://www.instagram.com/reel/Cl_ZTDRJIfJ/
यूजर्स बोले- डैडी की बेटी

इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, नन्ही परी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. ईश्वर तुम्हें सदैव खुश और स्वस्थ रखें. एक मीडिया यूजर ने लिखा, माशा अल्लाह. एक यूजर ने लिखा, ‘डैडी की बेटी, अपने पिता की कार्बन कॉपी. जन्मदिन की शुभकामनाएं. एक यूजर ने लिखा, छोटी राधिका आप्टे.

Also Read: Squid Game में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तो शहनाज गिल और सोनू सूद दिखे इस शो में, VIDEO VIRAL
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हड्डी’ को लेकर सुर्खियों में है. ये मूवी अगले साल 2023 में रिलीज होगी. इसके अलावा एक्टर कंगना रनौत की फिल्म टीकू वेड्स शेरू में दिखेंगे, जिसमें उनके साथ अवनीत कौर है. इसमें नवाजुद्दीन शेरू का किरदार निभा रहे है और अवनीत टीकू के रोल में दिखेंगी. इसे कंगना के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया जा रहा है. वहीं, पिछली बार एक्टर टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया-स्टारर हीरोपंती 2 में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola