Gadar Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म कर रही ताबड़तोड़ कमाई, जानें 7वें दिन की कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Jun 2023 6:31 AM
Sunny Deol talks about Gadar 3
गदर को 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. 'गदर' हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. इसमें सनी देओल और अमीषा पटेल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है. फिल्म को नए वीएफएक्स के साथ 4के में फिर से रिलीज किया.
Gadar Box Office Collection Day 7: सनी देओल और अमीषा पटेल की 2001 की फिल्म गदर: एक प्रेम कथा 9 जून को भारत के चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई. बेहद सीमित स्क्रीन काउंट के बावजूद, गदर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही है. सिनेमाघरों में गदर धूम मचा रही है और फैंस इसपर पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे है. गुरुवार को मूवी ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. बता दें कि आज प्रभास की फिल्म आदिपुरुष रिलीज हुई है.
‘गदर’ हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. इसमें सनी देओल और अमीषा पटेल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है. फिल्म को नए वीएफएक्स के साथ 4के में फिर से रिलीज किया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी की रीमास्टरिंग कॉस्ट करीब 2 करोड़ रुपये थी. पहले दिन मूवी ने 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे दिन 45 लाख रुपये और तीसरे दिन 55 लाख रुपये का बिजनेस हुआ. चौथे दिन मूवी ने 30 लाख कमाए और पांचवें दिन फिल्म ने 23 लाख की कमाई की.
गदर के सातवें दिन का कलेक्शन सामने आया है. Bollymoviereviewz की एक रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने 19 लाख रुपये की कमाई की है. फिल्म री-रिलीज के बाद भी नये फिल्मों से अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बता दें कि गदर को 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और उस समय दुनिया भर में 132 करोड़ रुपये कमाए थे. उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई.
Also Read: Gadar Box Office Collection Day 6: फिल्म की धुआंधार कमाई जारी, तारा सिंह-सकीना की लवस्टोरी का चल रहा जादू
अनिल शर्मा की गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ओएमजी 2 और एनिमल भी 11 अगस्त को एक साथ आने वाली है. बड़े पर्दे पर तीनों फिल्में क्लैश करेगी. वहीं, ‘गदर 2’ का टीजर जारी कर दिया गया है. टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज में डायलॉग से होती है, जो इस तरह है, ”दामाद है ये पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ, वरना इस बार वो दहेज में पूरा लाहौर ले जाएगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










