ePaper

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने शेयर की हॉट फोटो, तो फैंस बोले- नीली परी से....

Updated at : 07 Nov 2020 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने शेयर की हॉट फोटो, तो फैंस बोले- नीली परी से....

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वो सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती हैं. उन्होंने हाल में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने ब्लू कलर का आउटफिट पहना है. इसके साथ उन्होंने हैवी इयरिंग्स पहने हैं. मोनालिसा इस आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं. मोनालिसा (Monalisa) की तस्वीरों को अभी तक 73 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. मोनालिसा चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं. बिग बॉस 10 में भी मोनालिसा ने काफी धूम मचाई थी. शो में उनके साथ उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने भी हिस्सा लिया था और बिग बॉस के घर में ही दोनों की शादी हुई. वहीं, फैंस इनकी तसवीर देख कमेंट में कह रहे है कि वो किसी नीली परी से कम नहीं लग रही है.

भोजपुरी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड फिल्मों और धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं मोनालिसा

मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा अब तक ‘मनी है तो हनी है’, ‘सरकार राज’, ‘गंगा पुत्र’ और ‘काफिला’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ‘नजर’ में डायन का किरदार निभाते हुए दिखाई दी थीं.

https://www.instagram.com/p/CHPPq1LF_Ya/

हाल ही में मोनालिसा ने शेयर की थी विजय दशमी पर तस्वीरें

मोनालिसा ने इन तसवीरों को शेयर कर अपने प्रशंसकों को विजय दशमी की बधाई दी है. उनकी इन तसवीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ आप ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ सौम्य व सुन्दर.’ एक और यूजर ने लिखा,’ यह आपका सबसे बेस्‍ट फोटोशूट है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आपकी हर तसवीर कुछ कहती है.’

पर्सनल लाईफ को लेकर थी चर्चा में

मोनालिसा पिछले दिनों वह अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं. पिछले दिनों खबरें थीं कि मोनालिसा एक्‍टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी से पहले एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं. टाइम्‍स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अभिनेत्री ने इस बारे में कहा था,’ जब से मैंने इस खबर को देखा है तब से मैं बहुत परेशान हूं. मेरा मतलब है कि वे मुझसे पूछे बिना भी इस तरह से कुछ कैसे लिख सकते हैं. विक्रांत ने पहले इस रिपोर्ट को देखा और उसने मुझे दिखाया. हम इस खबर पर हंसने लगे. लेकिन अब मैं इसे अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रही हूं क्योंकि मेरे प्रशंसक इसे मानना शुरू कर देंगे.’

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola