Jawan के रिलीज से पहले शाहरुख खान ने गदर 2 को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात जिसे जानकर आप हो जाएंगे खुश

सनी देओल और अमीषा पटेल की सुपरहिट मूवी गदर 2 पर बॉलीवुड सेलेब्स रिएक्ट कर रहे है. इस बीच #AskSRK सेशन में एक यूजर ने किंग खान से पूछा, गदर 2 देखी आपने. इस पर शाहरुख खान ने मजेदार जवाब दिया.
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान‘ का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मूवी के ट्रेलर को लेकर फैंस उत्साहित है, जो जल्द ही आने वाला है. इस बीच किंग खान ऑनलाइन आए और #AskSRK सेशन रखा. इसमें फैंस ने उनसे सनी देओल की गदर 2 को लेकर सवाल किया. साथ ही जवान के ट्रेलर के साथ-साथ कई मजेदार सवालों के जवाब भी दिए.
शाहरुख खान ने देखी गदर 2
सनी देओल और अमीषा पटेल की सुपरहिट मूवी गदर 2 पर बॉलीवुड सेलेब्स रिएक्ट कर रहे है. इस बीच #AskSRK सेशन में एक यूजर ने किंग खान से पूछा, गदर 2 देखी आपने. इसपर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा, हां, मुझे यह पसंद आई. बता दें कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर 400 से ज्यादा का कलेक्शन पार कर चुकी है. फिल्म का क्रेज लोगों के बीच साफ दिख रहा है. हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए सनी लंदन गए थे. अनिल शर्मा द्वारा निर्दिेशत मूवी गदर के, 22 साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
Yeah loved it!! https://t.co/Hd6hc6hi8Q
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 26, 2023
कब आएगा जवान का ट्रेलर?
वहीं, शाहरुख खान से एक यूजर ने पूछा, जवान का ट्रेलर कब आएगा सर प्लीज बता दो. इसपर किंग खान ने जवाब देते हुए लिखा, ट्रेलर नहीं आएगा तो पिक्चर नहीं देखोगे क्या? ट्रेलर ट्रेलर ट्रेलर हा हा. आ जाएगा भाई सांस तो लो. एक अन्य यूजर ने उनसे पूछा, सर ट्रेलर क्या 7 सिंतबर को रिलीज करोगे मूवी के साथ ही. इसपर एक्टर ने कहा, बेटर आइडिया. शायद रिलीज के बाद. हा हा. बता दें कि जवान को लेकर उनके चाहने वाले काफी उत्साहित है.
Trailer nahi aayega toh picture nahi dekhoge kya??!! Trailer trailer trailer ha ha. Aa jayega bhai saans toh Lele….#Jawan https://t.co/mnAPz9kOJA
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 26, 2023
जवान कब होगी रिलीज?
शाहरुख खान, जो जवान की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों के लिए फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर जारी किया था. जवान का नवीनतम मोशन पोस्टर फिल्म में सुपरस्टार के दिलचस्प पांच अलग-अलग लुक की झलक देता है. पोस्टर शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, ‘ये तो शुरुआत है… न्याय के कई चेहरे… ये तीर हैं… अभी ढल बाकी है… ये अंत है अभी काल बाकी है’ ये पूछता है खुद से कुछ…. अभी जवाब बाकी है. हर चेहरे के पीछे एक उद्देश्य होता है. लेकिन यह तो बस शुरुआत है…ऐस का इंतजार करें!!!” जवान अगले महीने 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है.
अगले हफ्ते शाहरुख खान फैंस को देंगे सरप्राइज!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जवान का एक भव्य ऑडियो लॉन्च अगले सप्ताह चेन्नई में आयोजित किया जाएगा. मेकर्स अबतक जिंदा बंदा और चलेया जैसे गाने रिलीज कर चुके हैं। जहां जिंदा बंदा शाहरुख खान और उनकी लड़कियों की टीम पर है, वहीं चालेया उन पर और नयनतारा पर आधारित है. जवान की बीजीएम पहले ही प्रशंसकों के बीच धूम मचा चुकी है।.संगीत किसी और ने नहीं बल्कि अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक, भव्य ऑडियो लॉन्च बुधवार, 30 अगस्त को चेन्नई में होगा. और शाहरुख खान इसके लिए नयनतारा और अन्य लोगों से जुड़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










