Don 3 में अमिताभ बच्चन-शाहरुख खान आएंगे नजर! 17 साल बाद साथ में करेंगे स्क्रीन शेयर, इस बार क्या होगा नया?

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Aug 2023 7:11 AM

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान कई साल से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे है. दोनों की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और उनके चाहने वाले हर देश में है. दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 को लेकर सुर्खियों में है. दूसरी तरफ शाहरुख खान की फिल्म जवान अगले महीने ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. अब सुनने में आ रहा है कि बिग बी और शाहरुख खान की जोड़ी फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. दोनों किसी प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में है. हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

17 साल बाद अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान स्क्रीन करेंगे शेयर

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान कई साल से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे है. दोनों की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और उनके चाहने वाले हर देश में है. दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे है. एक अंदरूनी सूत्र के मुताबिक, एक दिलचस्प प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है जिसमें अमिताभ और शाहरुख एक बार फिर साथ में स्क्रीन साझा करेंगे. इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई हैं लेकिन इसको लेकर जल्द ही और अपडेट आने की गुंजाइश है. इंस्टेंट बॉलीवुड ने दोनों की तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसपर यूजर्स के ताबड़तोड़ कमेंट्स आ रहे है.

https://www.instagram.com/p/CwZmcs6O7E9/

डॉन 3 में तो बिग बी और शाहरुख खान आएंगे नजर!

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान पहले भी साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिसमें मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम और कभी अलविदा ना कहना शामिल है. अब दोनों को एक बार फिर से साथ में देखकर उनके चाहने वाले काफी खुश हो जाएंगे. अगर शाहरुख और अमिताभ जल्द ही किसी फिल्म के लिए साथ आते हैं तो यह निस्संदेह मनोरंजन उद्योग के लिए सबसे बड़ी खबर होगी. फैंस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर कयास लगा रहे है कि कही दोनों डॉन 3 में तो नजर नहीं आएंगे. डॉन 3 में इस बार रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे है. हालांकि मुख्य एक्ट्रेस कौन होगी, इसके बारे में जानकारी नहीं आई है. वहीं, कई अन्य यूजर्स को लग रहा है कि केबीसी 15 में कही शाहरुख अपनी मूवी जवान को प्रमोट करने तो नहीं आ रहे.

Also Read: SatyaPrem Ki Katha OTT Release: घर बैठे OTT पर कब और कहां देख पाएंगे कार्तिक-कियारा की फिल्म? यहां जानिए

केबीसी 15 में बिग बी ने कही थी ये बात

हाल ही में केबीसी 15 के एक एपिसोड में एक कंटेस्टेंट संग बातचीत में बिग बी ने कहा था, “मैंने (गौरी का) इंटीरियर डिजाइन का काम देखा. हाल ही में मैं शाहरुख के साथ शूटिंग कर रहा था और बात करते-करते उनकी वैन के अंदर चला गया. इसे खूबसूरती से डिजाइन किया गया है. वहां एक टीवी, स्लाइडिंग सोफ़ा, रसोई और कई अन्य चीज़ें हैं. उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा डिजाइन किया गया था. बता दें कि अमिताभ बच्चन की अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पटानी के साथ कल्कि 2898 एडी में दिखाई देंगे. नाग अश्विन द्वारा निर्देशित यह फिल्म वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित है. फिल्म को लेकर कई अपडेट्स आते रहते है.

जवान कब होगी रिलीज?

शाहरुख खान, जो जवान की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों के लिए फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर जारी किया था. जवान का नवीनतम मोशन पोस्टर फिल्म में सुपरस्टार के दिलचस्प पांच अलग-अलग लुक की झलक देता है. पोस्टर शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, ‘ये तो शुरुआत है… न्याय के कई चेहरे… ये तीर हैं… अभी ढल बाकी है… ये अंत है अभी काल बाकी है’ ये पूछता है खुद से कुछ…. अभी जवाब बाकी है. हर चेहरे के पीछे एक उद्देश्य होता है. लेकिन यह तो बस शुरुआत है…ऐस का इंतजार करें!!!” जवान अगले महीने 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Also Read: Gadar 2 की सक्सेस पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भैया सनी देओल ने इसके लिए कितनी…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola