SatyaPrem Ki Katha OTT Release: घर बैठे OTT पर कब और कहां देख पाएंगे कार्तिक-कियारा की फिल्म? यहां जानिए

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Aug 2023 1:05 PM

विज्ञापन

Satyaprem Ki Katha OTT Release: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है. अगर आप इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए है तो इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते है.

विज्ञापन
undefined

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में कार्तिक औऱ कियारा की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई.

undefined

फिल्म सत्यप्रेम की कथा अब ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

undefined

कार्तिक ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर कहा था, “सत्यप्रेम अब तक मेरे सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है और यह मेरे दिल के बहुत करीब है. सत्तू को पर्दे पर जीवंत करने की यात्रा एक अविश्वसनीय और समृद्ध अनुभव रहा है.

undefined

कियारा आडवाणी ने कथा के रोल को लेकर कहा, “सत्यप्रेम की कथा मेरे दिल में एक बहुत खास जगह रखती है. कथा के लिए मुझे जितना स्नेह और प्रशंसा मिली है – और अभी भी मिल रही है – वह मेरी कल्पना से कहीं अधिक है.

undefined

फिल्म सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक-कियारा के अलावा शिखा तल्सानिया, राजपाल यादव, सुप्रिया पाठक और गजराज राव भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और नमः पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित है.

undefined

फिल्म की कहानी सत्यप्रेम के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे कथा से प्यार हो जाता है. एक बुरे ब्रेकअप के बाद, कथा के माता-पिता सत्यप्रेम से उससे शादी करने के लिए कहते हैं. शादी के बाद एक बड़े सच के बारे में कार्तिक को पता चलता है.

undefined

फिल्म सत्यप्रेम की कथा ने दुनिया भर में 117.77 करोड़ रुपये की कमाई की. यह 2023 की नौवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी है.

undefined

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने फिल्म सत्यप्रेम की कथा से पहले भूल भुलैया 2 में साथ में काम किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

undefined

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो आशिकी 3, कैप्टन इंडिया और भूल भुलैया 3 को लेकर बिजी चल रहे है. निर्देशक कबीर खान ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए कार्तिक आर्यन से हाथ मिलाया है.

undefined

शंकर द्वारा निर्देशित राम चरण और कियारा आडवाणी की बहुप्रतीक्षित फिल्म गेम चेंजर इन दिनों चर्चा में है. गेम चेंजर को राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित एक एक्शन से भरपूर ड्रामा कहा जाता है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola