Baaghi 4 Box Office Day 8: आठवें दिन ‘बागी 4’ की कमाई में आया गिरावट या उछाल? 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने से सिर्फ इतने दूर

'बागी 4'का 8वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 Box Office Day 8: बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की बागी 4, 5 सितंबर को रिलीज हुई थी. शुरुआती वीकेंड पर ठीक-ठाक कमाई के बाद अब फिल्म की कमाई घट गई है. संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
Baaghi 4 Box Office Day 8: बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’, 5 सितंबर को रिलीज हुई थी और अब एक हफ्ता पूरा कर चुकी है. शुरुआती वीकेंड पर ठीक-ठाक कमाई करने के बाद फिल्म की बॉक्स ऑफिस रफ्तार धीरे-धीरे धीमी पड़ती दिख रही है. फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा हैं. फिल्म अभी तक 50 करोड़ रुपये नहीं कमा पाई है. आइए आज शुक्रवार यानी आठवें दिन भारत में मूवी ने कितना कमा लिया, आपको बताते हैं.
आठवें दिन बागी 4 ने कितना कलेक्शन किया
सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘बागी 4‘ ने 8वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 0.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये सुबह के आंकड़े है और शाम तक फाइमल नंबर्स आएंगे. कुल कमाई टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने 44.73 करोड़ रुपये का कर लिया है. अब मूवी 50 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने की ओर है.
किस दिन बागी 4 ने कितनी कमाई की, यहां जानिए
| कलेक्शन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत में) |
| Baaghi 4 Box Office Collection Day 1 | 12 करोड़ |
| Baaghi 4 Box Office Collection Day 2 | 9.25 करोड़ |
| Baaghi 4 Box Office Collection Day 3 | 10 करोड़ |
| Baaghi 4 Box Office Collection Day 4 | 4.5 करोड़ |
| Baaghi 4 Box Office Collection Day 5 | 4 करोड़ |
| Baaghi 4 Box Office Collection Day 6 | 2.29 करोड़ |
| Baaghi 4 Box Office Collection Day 7 | 2.15 करोड़ |
| Baaghi 4 Box Office Collection Day 8 | 0.04 करोड़ |
| टोटल कमाई | 44.73 करोड़ |
टाइगर श्रॉफ की भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट
- वॉर- 319 करोड़
- बागी 2- 165 करोड़
- बागी 3- 97.32 करोड़
- बागी- 76 करोड़
- स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2- 70.66 करोड़
- बड़े मियां छोटे मियां- 66 करोड़
- हीरोपंती- 55 करोड़
- बागी 4- 50.74 करोड़
- ए फ्लाइंग जट- 38.61 करोड़
- मुन्ना माइकल- 33.12 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




