Border 2 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड

Border 2 Box Office Collection Day 2: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने दो दिन में ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म तेजी से कमाई कर रही है. उम्मीद है रिलीज के पहले रविवार को मूवी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.
Border 2 Box Office Collection Day 2: ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट से अपना खाता खोला. सनी देओल की वॉर ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने भारत में दूसरे दिन 36.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब तक दो दिनों में मूवी ने 66.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अब देखना होगा कि तीसरे दिन मूवी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं.
‘बॉर्डर 2’ का डे वाइज कलेक्शन
- Border 2 Box Office Collection Day 1: 30 करोड़ रुपये
- Border 2 Box Office Collection Day 2: 36.7 करोड़ रुपये
Border 2 Box Office Total Collection: 66.7 करोड़ रुपये

‘बॉर्डर 2’ ने तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ‘धुरंधर’ने दो दिन में भारत में 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि दो दिनों में ‘बॉर्डर 2’ ने 66.7 करोड़ का बिजनेस किया है.
इस वजह से ‘बॉर्डर’ नहीं देख पाए थे दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ ने एक सोशल मीडिया वीडियो में बताया कि जब साल 1997 में ‘बॉर्डर’ रिलीज हुई थी, तब वह मूवी नहीं देख पाए थे. उन्होंने बताया, “मुझे याद है जब पहली बॉर्डर आई थी, तो मेरे आस-पास बहुत से लोग उसे देखने गए थे, लेकिन मैं नहीं जा पाया क्योंकि मेरे पास उसके लिए पैसे नहीं थे. मेरे परिवार ने भी मुझे इसके लिए पैसे नहीं दिए, लेकिन उनके पास भी ज्यादा पैसे नहीं थे, तो वे कैसे दे पाते? मैं उस समय फिल्म देखना चाहता था. मुझे नहीं पता था कि एक दिन मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा.”
‘बॉर्डर 2’ को लेकर दिलजीत दोसांझ ने क्या कहा?
फिल्म में अपने किरदार को लेकर दिलजीत दोसांझ ने कहा, “निर्मल जीत सिंह सेखों जी का किरदार, कितना शानदार किरदार है! अगर आपने उनके बारे में कभी नहीं पढ़ा है, तो कुछ लोग उनके बारे में जानते हैं, लेकिन आपको उनकी जिंदगी के बारे में जरूर पढ़ना और समझना चाहिए.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










