Border 2 Box Office Records: तीसरे दिन ही ‘बॉर्डर 2’ ने इतिहास रचा, शुरुआती कमाई में ‘जाट’ समेत 70 फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड का सफाया

Border 2 Box Office Records: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे दिन की शुरुआती दमदार कमाई के साथ 2025 की 70 फिल्मों के इंडियन लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. जानिए पूरी लिस्ट और बॉक्स ऑफिस आंकड़े.
Border 2 Box Office Records: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तूफान मचा दिया है. 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म पहले दिन से ही डबल डिजिट में कमाई कर रही है और हर बीतते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है.
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. ओपनिंग डे पर 30 करोड़ और दूसरे दिन 36.5 करोड़ की शानदार कमाई के बाद अब तीसरे दिन भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है. महज तीन दिनों में ही ‘बॉर्डर 2’ ने वो कर दिखाया है, जो कई फिल्में अपने पूरे थिएटर रन में भी नहीं कर पातीं. आइए जानते हैं तीसरे दिन की शुरुआती कमाई और वो रिकॉर्ड, जो फिल्म ने अब तक तोड़ दिए हैं.
तीसरे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने कितनी कमाई?

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे दिन शाम 5 बजे तक 28.93 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 95.43 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. शाम और नाइट शोज के बाद इस आंकड़े में और उछाल आने की पूरी उम्मीद है, जिससे फिल्म का 100 करोड़ क्लब में एंट्री करना लगभग तय माना जा रहा है.
2025 की 66 फिल्मों के इंडियन लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़े
तीसरे दिन की इस कमाई के साथ ही ‘बॉर्डर 2’ ने कई बड़ी फिल्मों के इंडियन लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इस लिस्ट में सनी देओल की पिछली रिलीज ‘जाट’ से लेकर कई साउथ, बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के नाम शामिल हैं.
| S.No. | Movie Name | India Net Collection (₹ Cr) |
|---|---|---|
| 1 | Kesari Chapter 2 | 92.74 |
| 2 | Su From So | 92.33 |
| 3 | Daaku Maharaaj | 91.23 |
| 4 | Kuberaa | 90.90 |
| 5 | Jaat | 88.72 |
| 6 | Hari Hara Veera Mallu | 87.25 |
| 7 | The Conjuring: Last Rites | 83.40 |
| 8 | HIT: The Third Case | 80.97 |
| 9 | Vidaamuyarchi | 80.58 |
| 10 | Ek Deewane Ki Deewaniyat | 78.99 |
| 11 | Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba Infinity Castle | 74.71 |
| 12 | Sarvam Maya | 74.53 |
| 13 | De De Pyaar De 2 | 74.23 |
| 14 | Dude | 73.13 |
| 15 | Bhool Chuk Maaf | 72.73 |
| 16 | Thandel | 66.06 |
| 17 | Final Destination Bloodlines | 63.18 |
| 18 | Madharasi | 62.82 |
| 19 | Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari | 61.85 |
| 20 | Tourist Family | 61.62 |
| 21 | Retro | 60.58 |
| 22 | Thalaivan Thalaivii | 59.36 |
| 23 | Baaghi 4 | 53.38 |
| 24 | Metro… In Dino | 53.37 |
| 25 | Kingdom | 51.99 |
| 26 | Param Sundari | 51.31 |
| 27 | Idli Kadai | 50.49 |
| 28 | Mad Square | 50.12 |
| 29 | Superman (3D) | 49.79 |
| 30 | Madha Gaja Raja | 48.71 |
| 31 | Thug Life | 48.16 |
| 32 | Bison Kaalamaadan | 47.34 |
| 33 | Son of Sardaar 2 | 47.03 |
| 34 | Alappuzha Gymkhana | 44.25 |
| 35 | Veera Dheera Sooran | 42.71 |
| 36 | Dies Irae | 41.35 |
| 37 | Court: State vs A Nobody | 40.70 |
| 38 | Maaman | 40.20 |
| 39 | Hridayapoorvam | 40.14 |
| 40 | The Diplomat | 38.97 |
| 41 | The Fantastic Four: First Steps (IMAX 3D) | 38.32 |
| 42 | Kalamkaval | 37.39 |
| 43 | Maa | 36.27 |
| 44 | Deva | 34.37 |
| 45 | Baahubali: The Epic | 33.87 |
| 46 | Kannappa | 33.01 |
| 47 | Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri | 32.95 |
| 48 | Officer on Duty | 31.64 |
| 49 | Roi Roi Binale | 31.05 |
| 50 | The Devil | 29.39 |
| 51 | Mark | 27.15 |
| 52 | #Single | 26.73 |
| 53 | Rekhachithram | 26.60 |
| 54 | Little Hearts | 26.49 |
| 55 | How to Train Your Dragon | 25.69 |
| 56 | Zootopia 2 | 25.25 |
| 57 | Maalik | 25.04 |
| 58 | Eko | 24.42 |
| 59 | Sirai | 24.28 |
| 60 | Dashavatar | 24.21 |
| 61 | Thunderbolts (3D) | 23.92 |
| 62 | Kudumbasthan | 23.75 |
| 63 | Bha. Bha. Ba. | 23.58 |
| 64 | Andhra King Taluka | 23.52 |
| 65 | Dhadak 2 | 23.42 |
| 66 | Kaantha | 22.86 |
| 67 | Captain America: Brave New World | 22.84 |
| 68 | Aan Paavam Pollathathu | 22.06 |
| 69 | The Taj Story | 20.33 |
| 70 | Haq | 19.86 |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










