अभिनेत्री निकिता रावल से गनप्वाइंट पर सात लाख की लूट, खुद को किया था अलमारी में बंद

अभिनेत्री निकिता रावल ने बताया कि मैं अभी भी उस सदमे से बाहर नहीं आ पा रही हूं. मुझे यह विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि मैं जिंदा हूं. जिस वक्त घटना हुई मेरी आंटी घर पर मौजूद नहीं थीं, मैंने खुद को बचाने के लिए अलमारी में बंद कर लिया था.
बाॅलीवुड अभिनेत्री निकिता रावल से गनप्वाइंट पर सात लाख रुपये लूट लिये गये हैं. लूट की घटना को अंजाम देने वालों ने मास्क पहना हुआ था. निकिता के साथ लूट की यह घटना तब हुई जब वो दिल्ली के शास्त्री नगर में अपनी आंटी के घर पर थीं.
अभिनेत्री निकिता रावल ने पिंकविला के साथ बातचीत में बताया कि मैं अभी भी उस सदमे से बाहर नहीं आ पा रही हूं. मुझे यह विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि मैं जिंदा हूं. जिस वक्त घटना हुई मेरी आंटी घर पर मौजूद नहीं थीं, मैंने खुद को बचाने के लिए अलमारी में बंद कर लिया था.यह मेरे जीवन की सबसे दर्दनाक घटना है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक लुटेरों को पता नहीं चला है.
Also Read: 7th Pay Commission Latest News : अब रिटायरमेंट के दिन ही मिलेगा पेंशन, ये सरकार बना रही है योजना…
निकिता रावल का जन्म मुंबई में हुआ है और वे वहीं पली-बढ़ी हैं, उन्होंने 2007 में बाॅलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने मिस्टर हाॅट मिस्टर कूल, दि हीरो अभिमन्यु और अम्मा की बोली जैसी फिल्मों में काम किया है.
हाल ही में निकिता रावल तब चर्चा में आयीं थीं, जब उन्होंने राज कुंद्रा मामले में बयान दिया था और कहा था कि शिल्पा शेट्टी का नाम अनावश्यक रूप से इस मामले में घसीटा जा रहा है. उन्होंने कहा था, मैं राज कुंद्रा को कॉमन फ्रेंड्स के जरिए जानती हूं. मैं उससे पहले 3-4 बार मिली हूं. अगर वह यह रैकेट चला रहा था तो यह बहुत दुखद है.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




