ePaper

7th Pay Commission Latest News : अब रिटायरमेंट के दिन ही मिलेगा पेंशन, ये सरकार बना रही है योजना...

Updated at : 14 Sep 2021 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
7th Pay Commission Latest News : अब रिटायरमेंट के दिन ही मिलेगा पेंशन, ये सरकार बना रही है योजना...

असम के मुख्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वे पेंशन वितरण प्रणाली को तेज और कागज रहित बनाने के लिए जनवरी 2022 के भीतर Krityagata और AMTRON दोनों पेंशन पोर्टलों को कोषागार कार्यालयों से जोड़ें.

विज्ञापन

7th Pay Commission News : असम सरकार अपने कर्मचारियों के लिए एक बेहतरीन योजना लेकर आ रही है, जिसका लाभ रिटायर होने वाले सभी कर्मचारियों को मिलेगा. इस योजना के तहत राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन ही उनका पेंशन भी देगी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को इस संबंध में एक घोषणा की है.

असम के मुख्यमंत्री ने यह घोषणा पेंशन और लोक शिकायत निदेशालय के कामकाज की समीक्षा करते हुए की. उन्होंने विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वे पेंशन वितरण प्रणाली को तेज और कागज रहित बनाने के लिए जनवरी 2022 के भीतर Krityagata और AMTRON दोनों पेंशन पोर्टलों को कोषागार कार्यालयों से जोड़ें.


Also Read: एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग सहित ये सेवाएं दो घंटे रहेंगी बंद, जरूरी काम निपटा लें

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रणाली भौतिक दस्तावेजों की आवश्यकता को समाप्त कर देगी और पेंशन वितरण में तेजी लायेगी. राज्य सरकार ने प्रति माह 1,500 पेंशन मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा है, वर्तमान में प्रतिमाह 1,000 मामलों का निपटारा किया जाता है.

Also Read: पाकिस्तान ट्रेंड आतंकी दीपावली-दुर्गा पूजा की भीड़ में करना चाहते थे धमाका, ये है दाऊद इब्राहिम कनेक्शन

सेवानिवृत्ति के दिन पीपीओ तैयार करने के लिए राज्य सरकार ने पेंशनभोगियों को सेवानिवृत्ति की तारीख से छह महीने पहले अपने दस्तावेज जमा करने को कहा है. आज के समय में पेंशन फिक्स होने में समय लगता है , जिससे रिटायर कर्मचारियों को परेशानी होती है. लेकिन रिटायरमेंट के दिन ही पीपीओ मिल जाने से उनकी समस्याओं निदान हो जायेगा.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola