72 Hoorain Box Office Collection Day 1: 72 हूरें ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
72 Hoorain Box Office Collection Day 1: 72 हूरें ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

72 Hoorain Box Office Collection Day 1: संजय पूरन सिंह चौहान की ओर से निर्देशित फिल्म 72 हूरें सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों का ढेरा सारा प्यार मिल रहा है. हालांकि कुछ ओर इसका विरोध भी हो रहा है. फिल्म पहले दिन इतने करोड़ा का बिजनेस कर सकती है.

विज्ञापन

72 Hoorain Box Office Collection Day 1: संजय पूरन सिंह चौहान की 72 हुरें काफी विवादों के बाद, आज आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, भोजपुरी, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु सहित 10 स्थानीय भाषाओं में मौजूद है. इसे अनिल पांडे और जुनैद वासी ने लिखा है और इसमें पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर ने अभिनय किया है. हालांकि फिल्म का जबसे ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से ये विवादों में घिरी हुई है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकवादी बनाए जाने के लिए किसी आदमी का ब्रेनवॉश किया जाता है. अब कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन कितना कमा सकती है.

72 हूरें का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आमिर बशीर स्टारर 72 हुरें का पहली बार 2019 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में प्रीमियर हुआ और आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी मेडल स्पेशल मेंशन जीता. वहीं निर्देशक चौहान ने फिल्म के लिए 2021 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता. हालांकि, प्रशंसा के बावजूद, ऐसा नहीं लगता कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल मचा रही है. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, 72 हुरें के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमजोर प्रदर्शन करने की उम्मीद है. 72 हुरें पहले दिन भारत में 0.50 करोड़ की कमाई कर सकती है.

क्या है 72 हूरें की कहानी

फिल्म 72 हूरों की कहानी ब‍िलाल (आमिर बशीर) और हाकिम (पवन मल्होत्रा) पर आधारित है, जो गेट वे ऑफ इंड‍िया पर आत्‍मघाती हमला करने आते हैं. उन्हें ये बताया जाता है कि ये सब करने से उन्हें जन्नत नसीब होगी और उसमें उन्हें 72 हूरें मिलेगी. किसी हमले में ये मर जाते हैं और 72 हूरें का इंतजार करते हैं. वो दोनों खोई हुई आत्माओं के रूप में पृथ्वी पर घूमते हैं और 72 हुरें के आने और उन्हें स्वर्ग ले जाने का इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: 72 Hoorain Movie Review Live: 72 हुरें देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़, कहा- सभी को जरूर…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola