ePaper
Live Updates

Bihar Breaking News : बिहार में मिले कोरोना के 799 मरीज, 3752 एक्टिव केस

Updated at : 02 Feb 2022 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News : बिहार में मिले कोरोना के 799 मरीज, 3752 एक्टिव केस

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:21 PM. 2 Feb 228:21 PM. 2 Feb

दूसरे दिन नकल करते 94 परीक्षार्थी पकड़े गये

इंटर की परीक्षा में आज दूसरे दिन नकल करते 94 परीक्षार्थी पकड़े गये. सबसे ज्यादा नालंदा से 30 नकलची पकड़े गये.

8:21 PM. 2 Feb 228:21 PM. 2 Feb

बिहार में आज कोरोना के 799 मरीज मिले

बिहार में आज कोरोना के 799 मरीज मिले हैं. बिहार में अब 3752 एक्टिव केस.

8:21 PM. 2 Feb 228:21 PM. 2 Feb

मांझी ने दिल्ली में  की शरद यादव से मुलाक़ात

पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने दिल्ली में शरद यादव से मुलाक़ात की. मांझी ने शरद यादव के लिए राज्यसभा सीट की मांग की है.

8:21 PM. 2 Feb 228:21 PM. 2 Feb

सहरसा में वार्ड सचिव चुनाव में मारपीट

सहरसा में वार्ड सचिव चुनाव में मारपीट. वार्ड सचिव के चयन में गड़बड़ी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े. जमालनगर पंचायत के वार्ड-7 में गड़बड़ी को लेकर हुई मारपीट.

8:21 PM. 2 Feb 228:21 PM. 2 Feb

CMG को शिक्षा विभाग ने सौंपी रिपोर्ट

ऑनलाइन क्लास और छुट्टियों का दौर हुआ खत्म. अब छात्रों को जाना होगा स्कूल,कॉलेज और यूनिवर्सिटी. बिहार में प्राइमरी स्कूल से लेकर कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक खोले जाएंगे. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि विभाग ने CMG यानि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप और सरकार को अपना रिपोर्ट दे दी है.

8:21 PM. 2 Feb 228:21 PM. 2 Feb

पटना के रुपसपुर में पुलिस टीम पर हुआ हमला

पटना के रुपसपुर में पुलिस टीम पर हुआ हमला. शराब माफिया के हमले में कई जवान हुए जख्मी.

8:21 PM. 2 Feb 228:21 PM. 2 Feb

100 अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के सरैया अनुमंडल में एक महीने में 100 अभियुक्त गिरफ्तार, अलग अलग मामलों में कार्रवाई, डीएसपी राजेश शर्मा ने दी जानकारी

8:21 PM. 2 Feb 228:21 PM. 2 Feb

अभियुक्त के फरार होने पर कोर्ट ने बेलर को गिरफ्तार करने का दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने अंतिम संस्कार में शामिल होने के नाम पर औपबंधिक (प्रोविजनल) जमानत पर रिहा अभियुक्त के फरार होने पर दिखाई सख्ती, बेलर सह याचिकाकर्ता के छोटे भाई की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का पुलिस को दिया आदेश.

8:21 PM. 2 Feb 228:21 PM. 2 Feb

तीन आरोपियों को गिरफ्तार

गोपालगंज शहर के बंजारी मोड़ से अगवा कर अधेड़ की हत्या करने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 9 हज़ार रुपए को लेकर हत्यारों ने घटना को दिया था अंजाम

8:21 PM. 2 Feb 228:21 PM. 2 Feb

बिहार में धान अधिप्राप्ति नीतीश कुमार ने जताया संतोष 

बिहार में धान अधिप्राप्ति की सीएम नीतीश कुमार ने की समीक्षा, 4.5 लाख किसानों से 32.61 लाख मीट्रिक टन धान की रिकार्ड की अधिप्राप्ति होने पर सीएम ने जताया संतोष.

8:21 PM. 2 Feb 228:21 PM. 2 Feb

पूर्व एमएलसी मनोज सिंह भाजपा में शामिल

पटना-पूर्व एमएलसी मनोज सिंह भाजपा में शामिल. संजय जायसवाल ने दिलाई सदस्यता. मनोज सिंह हो सकते हैं सिवान से भाजपा के एमएलसी उम्मीदवार. 2020 के चुनाव में मनोज सिंह रघुनाथपुर विधानसभा से लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे.

8:21 PM. 2 Feb 228:21 PM. 2 Feb

लखीसराय में पुलिस- नक्सलियों में मुठभेड़

लखीसराय में पुलिस- नक्सलियों में मुठभेड़. पुलिस ने तीन नक्सलियों को मार गिराया. मुठभेड़ में नक्सली महेंद्र कोड़ा भी हुआ ढेर.

8:21 PM. 2 Feb 228:21 PM. 2 Feb

लैब तकनीशियन की बहाली का आदेश

लैब तकनीशियन अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी. पटना हाइकोर्ट ने लैब तकनीशियन की बहाली एक सप्ताह में पूरा करने का आदेश दिया है.

8:21 PM. 2 Feb 228:21 PM. 2 Feb

22 परीक्षार्थी निष्कासित

नालंदा में इंटर के 22 परीक्षार्थी निष्कासित. अलग- अलग केंद्रों पर डीएम ने की कार्रवाई.

8:21 PM. 2 Feb 228:21 PM. 2 Feb

ललित बाबू की जयंती पर पोते ऋषि मिश्रा ने कांग्रेस को किया अलविदा

कांग्रेस के कद्दावर नेता ललित नारायण मिश्र की जायंती के अवसर पर उनके पोते और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया. उन्होंने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. बिहार कांग्रेस में कभी मिश्रा परिवार की तूती बोलती थी, लेकिन आज इस परिवार का कांग्रेस से पूरी तरह संबंध खत्म हो चुका है.

8:21 PM. 2 Feb 228:21 PM. 2 Feb

बिहार पुलिस दरोगा का रिजल्ट हुआ जारी

बिहार पुलिस में SI और सार्जेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई PT प्रारंभिक लिखित का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. कैंडिडेट अपना रिजल्ट बिहार पुलिस हार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विस कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं या नीचे दिए हुए लिंक पर डायरेक्ट पर जाकर चेक कर सकते है.

8:21 PM. 2 Feb 228:21 PM. 2 Feb

राजकिशोर केसरी हत्याकांड: रूपम पाठक परोल पर रिहा

राजकिशोर केसरी हत्याकांड में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुध्रोवार को मुख्पीय आरोपित रूपम पाठक को परोल पर रिहा करने का आदेश दिया है.

1:21 PM. 2 Feb 221:21 PM. 2 Feb

मनीष वर्मा बने नीतीश कुमार के एडिशनल एडवाइजर

2000 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सरकार में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है. सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार ने उन्हें बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य बनाया था और अब उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अतिरिक्त परामर्शी यानी एडिशनल एडवाइजर नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola