राजगीर में जापानी मंदिर के पास पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, राजगीर पुलिस मौके पर पहुंची
सदर अस्पताल के बाहर परिजन और जांच में जुटी पुलिस
Bihar Sharif News : जापानी मंदिर के समीप संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव, जांच शुरू. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
नालंदा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : राजगीर थाना क्षेत्र स्थित जापानी मंदिर के समीप एक पेड़ के पास सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर राजगीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने में जुट गई. राजगीर थाना के चौकीदार ने मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे बताया कि सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे स्थानीय लोगों ने जापानी मंदिर के पास पेड़ के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान के लिए जांच शुरू की.
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
मृतक के पास से मिले डायरी और आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरैया गांव निवासी बनारसी राम के 54 वर्षीय पुत्र राजदेव राम के रूप में की गई. सूचना मिलने पर परिजन बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की. पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया. पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल राजगीर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










