Bihar ITICAT Rank Card 2025: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा का रैंक कार्ड जारी, यहां देखें काउंसलिंग पर लेटेस्ट अपडेट
Bihar ITICAT Rank Card 2025 OUT
Bihar ITICAT Rank Card 2025: बिहार ITICAT 2025 का रैंक कार्ड जारी कर दिया गया है. छात्र bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. अगला चरण काउंसलिंग का होगा, जिसकी तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी. सभी अपडेट वेबसाइट पर मिलेंगे.
Bihar ITICAT Rank Card 2025: बिहार में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी खबर है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने ITICAT 2025 का रैंक कार्ड जारी कर दिया है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रैंक कार्ड bceceboard.bihar.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
कब हुई थी परीक्षा?
आईटीआई प्रवेश परीक्षा (ITICAT 2025) का आयोजन 15 जून 2025 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई और अब उसका परिणाम भी घोषित किया जा चुका है. बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों के लिए रैंक कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिया है.
कैसे करें रैंक कार्ड डाउनलोड?
- BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Rank Card of ITICAT-2025” लिंक पर क्लिक करें.
- वहां तीन विकल्प मिलेंगे—
- Open/District wise Rank Card
- Open Merit Rank Card (रोल नंबर द्वारा)
- District Open Merit Rank (जिला और रैंक के अनुसार)
- अपनी डिटेल्स भरें और रैंक कार्ड डाउनलोड करें.
- रैंक कार्ड की कोई हार्ड कॉपी अलग से नहीं भेजी जाएगी, इसलिए उसे सेव कर लें और जरूरत हो तो प्रिंट भी निकाल लें.
काउंसलिंग पर क्या है अपडेट?
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रैंक कार्ड जारी करने के बाद अगला चरण काउंसलिंग प्रक्रिया का होगा. काउंसलिंग की तारीख और कार्यक्रम की जानकारी जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी. इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
यह भी पढ़ें- BTECH IIT CUTOFF 2025: बीटेक में किस रैंक पर मिलेगी CSE ब्रांच? IIT Bombay या Madras के लिए चाहिए इतने अंक
यह भी पढ़ें- Elon Musk Hiring 2025: Elon Musk की कंपनी में काम करने का मौका, 1 करोड़ से ज्यादा होगी सैलरी, मिलेगी ये सुविधा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










