बिहार के सभी जिलों में बनेंगे फूड पार्क, इंडस्ट्री के लिए बनेगा 50000 एकड़ का लैंड बैंक, सम्राट चौधरी का ऐलान

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Jun 2026 5:03 PM

विज्ञापन

मीटिंग करते सीएम सम्राट चौधरी

Bihar Industrial Development: बिहार में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को नई रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है. राज्य में 11 मेगा इंडस्ट्रियल पार्क और सभी 38 जिलों में फूड पार्क बनाए जाएंगे. साथ ही उद्योगों के लिए 50 हजार एकड़ का लैंड बैंक तैयार किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Industrial Development: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में 11 बड़े मेगा पार्क और सभी 38 जिलों में फूड पार्क बनाने करने की घोषणा की है. उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द उचित कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए हैं. मुख्यमंत्री ने पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर उद्योग विभाग के कामकाज की एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक बुलाई थी.

फैक्ट्रियों के लिए बनेगा 50 हजार एकड़ का लैंड बैंक

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि उद्योगों को तुरंत जमीन देने के लिए 50 हजार एकड़ का एक बड़ा लैंड बैंक तैयार किया जाए. उन्होंने उद्योग विभाग को अन्य संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर जमीन का इंतजाम करने की प्रक्रिया तेज करने को कहा है. बिहार के सभी जिलों के डीएम को जमीन अधिग्रहण के लिए सीधे आम लोगों और किसानों से बातचीत करने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन जमीन मालिकों की भूमि का सही मुआवजा देकर उनकी आपसी सहमति से ही जमीन लेगा. नई इंडस्ट्रियल यूनिट को सरकार की तरफ से तय की गई सब्सिडी सही समय पर उपलब्ध कराई जाएगी.

‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में आगे निकलेगा बिहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य बिहार को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में देश का टॉप राज्य बनाना है. इसके लिए बिहार में कोई भी नई फैक्ट्री लगाने की पूरी प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा. इंडस्ट्री लगाने के लिए मिलने वाली एनओसी और सुविधाएं निवेशकों को समय पर दी जाएंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

उद्योगपतियों और व्यापारिक संगठनों से सुझाव लेगी सरकार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को निवेशकों के लिए एक आकर्षक और पसंदीदा गंतव्य बनाना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बिहार के स्थानीय उद्योगपतियों, औद्योगिक संगठनों और उद्यमियों से विचार-विमर्श कर उनके सुझावों पर अमल करें.

इस समीक्षा बैठक में उद्योग मंत्री श्रेयशी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत मौजूद रहे. इनके अलावा सीएम के सचिव लोकेश सिंह एवं संजय सिंह, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार की पार्टी ने रचा इतिहास, एक करोड़ पार पहुंची सदस्यों की संख्या

पटना में कोचिंग बवाल के बाद सरकार एक्शन में, नकेल कसने की तैयारी, मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन