हरतालिका तीज पर बिहार आएंगी प्रियंका गांधी, महागठबंधन के इस खास प्लान से बढ़ेंगी NDA की मुश्किलें!

प्रियंका गांधी की फाइल फोटो
Bihar Election 2025: हरतालिका तीज के दिन प्रियंका गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगी. कांग्रेस ने इस खास मौके को महिलाओं से जुड़ाव और आधी आबादी पर फोकस करने की बड़ी चुनावी रणनीति के तौर पर चुना है.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने अपनी वोटर अधिकार यात्रा को और धार देने की रणनीति बना ली है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा अब नए मोड़ पर पहुंचने वाली है, क्योंकि 26 और 27 अगस्त को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी इसमें शामिल होंगी. उनकी मौजूदगी से इस यात्रा को खासा राजनीतिक बल मिलने की उम्मीद है.
दो दिवसीय दौरे का कार्यक्रम
प्रियंका गांधी का यह दौरा रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है. 26 अगस्त को वह सुपौल में यात्रा करेंगी और वहां से रात में विश्राम के बाद अगले दिन सीतामढ़ी पहुंचेंगी. सीतामढ़ी में वह जानकी मंदिर में पूजा भी करेंगी. पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी इन दो दिनों में खासतौर पर महिला वोटरों पर फोकस करेंगी.
आधी आबादी पर नजर
बिहार में महिला वोटर चुनावी गणित का बड़ा हिस्सा हैं. दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका गांधी का यह दौरा हरतालिका तीज के दिन तय किया गया है. तीज व्रत बिहार में बेहद लोकप्रिय है, जब सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए उपवास रखती हैं. इस दिन प्रियंका गांधी का महिलाओं से संवाद करना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कोर वोट बैंक यानी आधी आबादी में सेंध लगाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है.
एनडीए के गढ़ में होगी यात्रा
जहां-जहां प्रियंका गांधी यात्रा करेंगी, वह इलाका एनडीए का गढ़ माना जाता है. कांग्रेस और महागठबंधन का प्रयास है कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में शाहाबाद क्षेत्र में एनडीए को कड़ी चुनौती दी गई थी, उसी तरह अब उत्तर बिहार में भी एनडीए का प्रभाव कमजोर किया जाए. इसके लिए महिला वोटरों को साधना कांग्रेस की प्राथमिक रणनीति का हिस्सा है.
महागठबंधन में नई ऊर्जा
महागठबंधन के नेताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी की मौजूदगी से वोटर अधिकार यात्रा को नई ऊर्जा और बड़ा संदेश मिलेगा. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पहले से ही यात्रा में लगातार लोगों से संवाद कर रहे हैं, अब प्रियंका की सक्रियता इसे और सशक्त बनाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




