RJD समर्थकों ने रोकी लालू यादव की गाड़ी, इस बात से है भयंकर नाराज

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Oct 2025 7:36 PM

विज्ञापन

गाड़ी में लालू यादव

RJD : राजद समर्थकों में मसौढ़ी विधायक के खिलाफ गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है. इसे लेकर मंगलवार को उन्होंने राबड़ी आवास का घेराव किया. घंटों हंगामा चलता रहा और लालू यादव को नाराजगी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

RJD : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से राजद में कई मोर्चों पर घमासान मचा हुआ है. मंगलवार सुबह से ही राजद समर्थक दस सर्कुलर रोड यानी राबड़ी आवास पर जमे हुए थे. उनकी मांग थी कि मसौढ़ी विधायक रेखा देवी को टिकट ना दिया जाए. लिहाजा आवास के बाहर घंटों नारेबाजी चलती रही.

रेखा देवी के खिलाफ बैनर, पोस्टर लहराए गए, मगर राबड़ी आवास से समर्थकों की मांग अनसुनी होती रही. इसलिए नाराज समर्थक राबड़ी देवी के आवास के भीतर घुस गए. यह हंगामा घंटो चला और जब लालू यादव अपने रथ से जब बाहर निकले तो राजद समर्थकों के हुजूम ने उनकी गाड़ी रोक दी.

राजद के भीतर सबकुछ ठीक नहीं

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है. एक तरफ मुकेश सहनी, पशुपति पारस और कांग्रेस राजद से अधिक सीटों की मांग कर रही है तो दूसरी ओर राजद के भीतर भी सब ठीक नहीं चल रहा है. राजद के कई मौजूदा MLA के खिलाफ जनता और कार्यकर्ता में नाराजगी देखी जा रही है. मखदुमपुर MLA सतीश कुमार और मसौढ़ी MLA रेखा देवी को टिकट ना देने के लिए राजद समर्थक राबड़ी आवास के आगे हंगामा कर रहे हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

टिकट न देने की मांग

मंगलवार को समर्थकों की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि वो राबड़ी आवास के भीतर पहुंच गए. काफी देर हंगामा हुआ. समर्थकों का कहना है कि दोनों विधायक ने अपने क्षेत्र में कोई काम नहीं कराया. लालू यादव के नाम पर वोट लेकर उन्हें ठगा गया है. इसी वजह से दोनों मौजूदा MLA की टिकट काटने की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव में 21 एजेंसियों की होगी तैनाती, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन