बिहार विधानसभा चुनाव में 21 एजेंसियों की होगी तैनाती, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Oct 2025 3:22 PM
AI फोटो
Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त तैयारी की है. इस बार चुनाव की कमान 21 एजेंसियों के हाथों में होगी. ये सुरक्षा, आर्थिक नियंत्रण, शराब और कैश की निगरानी से लेकर परिवहन और फ्लाइट तक हर स्तर पर जिम्मेदारी संभालेंगे.
Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग ने 21 एजेंसियों को सौंपी है. ये एजेंसियां पूरे चुनाव के दौरान अलर्ट मोड में रहेगी. इन एजेंसियों का काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अवैध धन, शराब, ड्रग्स और अन्य संसाधनों के दुरुपयोग पर रोक लगाना है.
ये रखेंगे कानून-व्यवस्था पर नजर
राज्य पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल (CISF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे. इनके साथ राज्य निगरानी निदेशालय और स्पेशल इनफोर्समेंट ब्यूरो भी एक्टिव रहेंगे ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके.
आर्थिक और वित्तीय नियंत्रण पर रहेगी इनकी नजर
चुनाव में अवैध पैसे के फ्लो पर रोक लगाने के लिए आयकर विभाग (IT), प्रवर्तन निदेशालय (ED), आयकर निगरानी निदेशालय, RBI और राज्य GST विभाग को जिम्मेदारी दी गई है. GST, कस्टम विभाग और स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (SLBC) भी बैंकिंग और नकदी लेन-देन पर नजर रखेंगे.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बॉर्डर इलाके में सख्ती के लिए इनको किया गया तैनात
राज्य मद्यनिषेध विभाग और स्पेशल इनफोर्समेंट ब्यूरो को विशेष रूप से इस काम में लगाया गया है. इनकी टीमें सीमावर्ती इलाकों में अभियान चलाकर अवैध शराब और नशे की आपूर्ति को रोकेंगी.
राज्य परिवहन विभाग, राज्य विमानन विभाग, नागरिक विमानन ब्यूरो और एयरपोर्ट अथॉरिटी मिलकर वाहनों और हवाई रूट से होने वाले संदिग्ध आवागमन पर नजर रखेंगे. पोस्टल विभाग, रेलवे RPF और वन विभाग को भी सूचना संचार, माल परिवहन और बॉर्डर इलाके की निगरानी के लिए तैनात किया गया है.
इन सभी एजेंसियों की निगरानी में बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होगा. प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि लोकतंत्र की सच्ची भावना को बनाए रखा जा सके.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 95 प्रतिशत वोट इनमें बंटेगा, बाकी कोई मुकाबले में नहीं, चुनाव की घोषणा के बाद गरजे प्रशांत किशोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










