ePaper

Bihar Elections 2025: बिहार की 5 सीटों पर RJD-कांग्रेस दोनों ने उतारे प्रत्याशी, समर्थक परेशान

Updated at : 17 Oct 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav File Photo

Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav File Photo

Bihar Elections 2025: महागठबंधन में सीटों के ठीक से बंटवारा ना होने से कई सीटों पर राजद और कांग्रेस दोनों ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. ऐसे में समर्थकों के बीच असमंजस की स्थिति है कि किसे असली उम्मीदवार माने और किसके लिए प्रचार करके वोट मांगे.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025, कैफ अहमद, हाजीपुर: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन सिर्फ सत्ता पक्ष के गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से ही नहीं बल्कि आपस में भी लड़ रहा है. ऐसी हालत बिहार की 6 सीटों पर है. वहीं, इसका सबसे ताजा उदाहरण हाजीपुर जिले की वैशाली सीट पर दिखा. जहां एक ओर कांग्रेस ने पहले इंजीनियर संजीव सिंह को प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा था, वहीं अब राजद ने अजय कुशवाहा को टिकट देकर राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल दिया है. महागठबंधन की यह अंदरूनी जंग अब सुर्खियों में है, क्योंकि दोनों उम्मीदवार एक ही गठबंधन से आते हैं, लेकिन आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं.

वैशाली सीट पर है JDU का कब्जा 

स्थानीय राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं जोरों पर हैं कि यह मुकाबला महागठबंधन के अंदर ही शक्ति प्रदर्शन का प्रतीक बन गया है. समर्थकों के बीच असमंजस की स्थिति है कि किसे असली उम्मीदवार माने. वैशाली सीट पर पहले से ही एनडीए के जदयू विधायक सिद्धार्थ पटेल हैं. अब अगर यह स्थिति बरकरार रही तो NDA को फायदा मिलना तय है. अब देखना दिलचस्प होगा कि महागठबंधन इस “अंदरूनी संघर्ष” को सुलझा पाता है या फिर वैशाली में यह सीट उसके लिए संकट बन जाएगी. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

6 सीटों पर महागठबंधन आमने सामने 

महागठबंधन में पिछले 8-10 दिनों से पटना से दिल्ली तक सीट शेयरिंग और कैंडिडेट्स सिलेक्शन पर माथापच्ची चलती रही, लेकिन इससे कुछ नहीं निकला. इस वजह से फर्स्ट फेज के नॉमिनेशन के आखिरी दिन तक RJD, कांग्रेस और VIP सिंबल बांटते रहे. हालात ऐसे बन गए कि 6 सीटों पर महागठबंधन की पार्टियों आमने-सामने हैं. इसमें 5 पर कांग्रेस और RJD दोनों ने कैंडिडेट उतार दिए हैं. वहीं एक पर CPIML और कांग्रेस ने उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है. 

इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: अपने बड़े मुस्लिम नेता को BJP ने लगाया ‘किनारे’, ना बनाया कैंडिडेट, ना स्टार प्रचारक

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन