ePaper

राहुल गांधी के पटना पहुंचते ही CM फेस पर बड़ा ऐलान! CWC बैठक से पहले कांग्रेस ने चढ़ाया सियासी पारा

Updated at : 24 Sep 2025 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
cwc meeting | bihar election 2025

पटना में CWC मीटिंग की तस्वीर

CWC Meeting In Patna: आज पटना में कांग्रेस की ऐतिहासिक CWC बैठक हो रही है, जिसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी पटना पहुंच गए हैं. महागठबंधन में सीएम फेस पर चल रहे घमासान के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान आया है.

विज्ञापन

CWC Meeting In Patna: आजादी के बाद पहली बार पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हो रही है. 24 सितंबर को होने वाली यह बैठक सुबह शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी. राहुल गांधी बैठक में शामिल होने के लिए पटना पहुंच चुके हैं. बैठक का आयोजन सदाकत आश्रम में किया गया है, जो कांग्रेस की ऐतिहासिक धरोहर के तौर पर भी जाना जाता है. मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री चेहरा जीत के बाद तय किया जाएगा.

बड़े नेताओं की मौजूदगी

बैठक में कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल हैं. मंगलवार देर शाम ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के CM सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला, भूपेश बघेल, जीतू पटवारी और हरीश चौधरी पटना पहुंच चुके थे. इस विशाल नेतृत्व की मौजूदगी इस बैठक को और महत्वपूर्ण बना रही है.

बिहार में रणनीतिक महत्व

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस इस बैठक को बेहद अहम मान रही है. पार्टी का दावा है कि यह बैठक बिहार में सत्ता परिवर्तन की दिशा तय करने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है. साल 2023 में तेलंगाना में CWC की बैठक के बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी. इसी तरह कांग्रेस इस बार बिहार में खुद को केंद्र में रखने की कोशिश कर रही है.

कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास

इस बैठक के जरिए कांग्रेस पार्टी न केवल रणनीति पर चर्चा करेगी बल्कि कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश भी भरने की कोशिश करेगी. यह दिखाने का प्रयास होगा कि पार्टी चुनावी मोर्चे पर सक्रिय है और बिहार में सत्ता बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है.

बैठक से कांग्रेस को क्या होगा फायदा?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक सिर्फ संगठनात्मक औपचारिकता नहीं है. यह विपक्षी एकता और कांग्रेस की केंद्रीय भूमिका को जनता के सामने पेश करने का एक अवसर भी है. CWC की बैठक और वहां होने वाले निर्णय आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की दिशा तय कर सकते हैं.

Also Read: NDA Seat Sharing: JDU 102 और BJP 101, जानिए चिराग और मांझी की पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन